Home दिल्ली-एनसीआर इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन का कार्यक्रम एक आदर्श उदाहरण : संजीव शर्मा

इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन का कार्यक्रम एक आदर्श उदाहरण : संजीव शर्मा

0
66
संजीव शर्मा
इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन का कार्यक्रम एक आदर्श उदाहरण : संजीव शर्मा

इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन का कार्यक्रम एक आदर्श उदाहरण : संजीव शर्मा

* अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रमोद शर्मा, समाज सेवी एवं रजनीश त्यागी के अभिनंदन समारोह जैसे कार्यक्रम युवाओं एवं बुजुर्गों के समाजोन्मुखी कार्यों की दिशा में एक आदर्श उदाहरण है, ये कहना है संजीव शर्मा, निदेशक एच सी सेल का | कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि रमेश बाबू शर्मा व्यस्त नें की, जिन्होंने अपनी रचित कविताओं से प्रमोद शर्मा एवं रजनीश त्यागी का अभिवादन किया |

संस्था के अध्यक्ष निरंजन सिंह त्यागी ने बताया की संस्था साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य कर रही है | संस्थागत महासचिव एवं संस्थापक युवा समाजसेवी विकास शर्मा ने बताया की संस्था निशुल्क अंग्रेजी कक्षाओं का आयोजन पिछले १२ वर्ष से नियमित रूप से कर रही है कार्यक्रम का आयोजन प्रमोद शर्मा के सेवानिवृति एवं रजनीश त्यागी के दिल्ली फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष बनाने के अवसर पर किया गया था | कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य पंडित राम निवास शर्मा ने किया |

 

कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमहापौर दिव्य जायसवाल, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डा नरेंद्र नाथ, पूर्व विधायक विपिन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी भारद्वाज , डी डी सी ए निदेशक प्रवेश शर्मा, पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रधान मानसरोवर पार्क परमानन्द शर्मा, परमशक्ति अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व प्रधान राम किरपाल त्यागी, दधीचि देहदान समिति से अशोक बंसल, पंकज गौड, आई एफ एस अधिकारी शशांक गुप्ता, मंडोली रोड से उमाशंकर गुप्ता,रविंद्र मल्होत्रा, डी के शर्मा, जोगिन्दर शर्मा , कवि रामचरण सिंह साथी, पी के आजाद,माई एसोसिएशन से शर्मा जी योगेश शर्मा , प्रवीण चौहान अजय शर्मा ,योगेन्द्र चौधरी हितेश चौधरी हरपाल चौधरी सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की कार्यक्रम में कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुछ विभूतियों को सम्मानित भी किया गया तथा जरूरतमंद स्वाभिमानी स्वावलंबी महिलाओं द्वारा निर्मित सुमंगलम दिए का वितरण किया गया l यह सुमंगलम संस्था विधायक जितेंद्र महाजन के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here