सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Bus Fire: दिल्ली में डीटीसी इलेक्ट्रिक बस में आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Bus Fire: दिल्ली में डीटीसी इलेक्ट्रिक बस में आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

दिल्ली के मोरी गेट के पास आज सुबह नरेला से मोरी गेट की ओर जा रही डीटीसी इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। घटना लगभग सुबह 11:15 बजे मोरी गेट गोल चक्कर के पास हुई। आग लगते ही बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई और कोई यात्री घायल नहीं हुआ। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बस में लगी भीषण आग को बुझाने में जुट गई। हालांकि, आग की तीव्रता के कारण बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

भीषण आग के कारण मोरी गेट क्षेत्र में यातायात पूरी तरह रोक दिया गया और आसपास के लोग और वाहन चालक सुरक्षित दूरी पर ले जाया गए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आग बस के इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण भड़क गई। डीटीसी और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बस में सभी सुरक्षा उपाय सही स्थिति में थे, जिससे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सका।

Advertisement

डीटीसी प्रशासन ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सभी इलेक्ट्रिक बसों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने लोगों को इलेक्ट्रिक बसों की सुरक्षा और तकनीकी जांच की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *