Home दिल्ली-एनसीआर जनता का बेटा बनकर जनसेवा करते हैं हाजी जरीफ : देवेन्द्र यादव

जनता का बेटा बनकर जनसेवा करते हैं हाजी जरीफ : देवेन्द्र यादव

0
49

जनता का बेटा बनकर जनसेवा करते हैं हाजी जरीफ : देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कबीर नगर के निगम पार्षद हाजी जरीफ नेता बनने के बाद भी जनता का बीटा बनकर,जनता का भाई बनकर जनता की सेवा करते हैं | यह कहना था कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का | देवेन्द्र यादव हाजी जरीफ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विचार रख रहे थे | उन्होंने हाजी जरीफ की जमकर तारीफ की | देवेन्द्र यादव नें कहा लोग नेता बनने के बाद जनता को भूल जाते हैं लेकिन हाजी जरीफ नें जमीन से जुडकर जनता की सेवा करने की आदत बना ली है जो कि बहुत कम लोगो में देखने को मिलती है | हाजी जरीफ में काम करने का लोगो की सेवा करने का जज्बा है | इस काम में इनका पूरा परिवार भी इनका सहयोग करता है |

अनूप वाटिका में हाजी जरीफ फाउंडेशन द्वारा संचालित सर्टिफिकेट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के साथ , दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्रनाथ ,घोंडा के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ,ईश्वर बागड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा हजारों लोग मौजूद रहे | हाजी जरीफ के कार्यक्रम में भारी भीड़ देख देवेन्द्र यादव गद गद हो गए और उन्होंने जरीफ की कार्यशैली की जमकर तारीफ़ की | देवेन्द्र यादव नें कहा हाजी जरीफ से अन्य जन प्रतिनिधियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए कि जनसेवा जनता के बीच में रहकर किस तरह से की जाती है | देवेन्द्र यादव नें कहा कांग्रेस के नेता हो या कार्यकर्ता सभी लोगो की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं | उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद डॉ.नरेंद्र नाथ तथा भीष्म शर्मा की भी जमकर तारीफ़ की |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here