
दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए हर्ष मल्होत्रा नें
* दीपक गाबा ,अरविन्द्र लवली ,डॉ.अनिल गोयल ,संजय गोयल भी रहे मौजूद
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में सीबीडी ग्राउंड, कड़कड़डूमा में भारत सरकार की राष्ट्रीय व्याेश्री योजना एवं एडीप योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरणों के वितरण हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में एलिम्को द्वारा पूर्व चिन्हित 417 लाभार्थियों को लगभग 31.84 लाख की लागत से 2,362 सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। जिसमें सहायक उपकरण मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, कान की मशीन, व्हील चेयर, कमोड चेयर … दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि भारत सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री व पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करने और सेवा करने में उनके योगदान को सराहा।

केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सभी से आह्वान किया कि हम मिलकर एक ऐसा समावेशी समाज बनाएं, जहां वृद्धजन और दिव्यांगजन आत्मसम्मान और गरिमा के साथ जीवन व्यतीत कर सकें। यमुनापार विकास बोर्ड चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली ने अपने संबोधन में वृद्धजनों के प्रति सम्मान और सहानुभूति का संदेश देते हुए समाज से आग्रह किया कि वे बुजुर्गों की देखभाल और सहयोग में अपनी भूमिका निभाएं। भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने भाजपा शाहदरा ज़िला के सभी मंडल अध्यक्षों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया उन्होने पंजीकरण शिविर में विशेष भूमिका निभाई, जिसके कारण ही आज 417 बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने से उनका जीवन सरल और जीवन शैली में सुधार होगा। कार्यक्रम के उपरांत लाभार्थियों बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे और ग़ज़ब का आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम में विधायक डॉ. अनिल गोयल व संजय गोयल, शाहदरा ज़ोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा, डिप्टी चेयरमैन राजू सचदेवा, पार्षद पंकज लूथरा, मीनाक्षी शर्मा, यशपाल कैन्तूरा, ड्रॉ मोनिका पंत, प्रीति, अलका राधव, नीलम चौधरी, संदीप कपूर, मण्डल अध्यक्ष पवन वर्मा,संतोष पाल, कैलाश जैन भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, प्रदेश मंत्री सारिका जैन, सहित केंद्र सरकार के कई अधिकारी मौजूद रहे।





