सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नई दिल्ली से खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा रवाना : प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल

2 मिनट पढ़ें
प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल

नई दिल्ली से खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा रवाना : प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल

Advertisement

नई दिल्ली से खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा रवाना : प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रतिवर्ष दिल्ली से संचालित 41 वीं खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा एक गोष्ठी के बाद पालम स्थित इंडिया टाइम 24 न्यूज के कार्यालय से देहरादून के लिए रवाना की गई। इससे पूर्व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के अमृतोत्सव अभिनंदन समिति की बैठक हुई। जिसमें पालम के विधायक कुलदीप सोलंकी ,पर्वतीय लोक विकास समिति के संरक्षक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अरविंद सिंह रावत,वरिष्ठ नागरिक सहयोग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्यामलाल मजेड़ा, अभिनंदन समिति के अध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल,इंडिया टाइम 24 न्यूज के निदेशक संजीव सोलंकी,इंजीनियर मान सिंह,उत्तराखंड विकास एवं सांस्कृतिक समिति के सचिव आचार्य महावीर नैनवाल,सर्वसमाज कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन गुलाब सिंह शेखावत,विकसित भारत फाउंडेशन के सचिव श्री सुरेंद्र बरसैंया,पूर्व सैनिक श्री अशोक सिंह,रॉ के पूर्व अधिकारी श्री जगदीश भाटी,भाजपा के मंडल महामंत्री डब्बू सिंह, रिंकू शर्मा और लक्ष्मण चौहान भी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अस्वस्थ चल रहे खंडूड़ी जी पर केंद्रित एक विशेषांक अथवा अभिनंदन ग्रन्थ प्रकाशित किया जाए और देहरादून में ही उनका अमृतोत्सव अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाए।

Advertisement

हिमालय संरक्षण पर गोष्ठी के उपरांत खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा के संयोजक प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल के नेतृत्व में यात्री दल देहरादून से पांचवां धाम क्षेत्र बूढ़ा केदार और गंगी तक की यात्रा के लिए रवाना हो गया। इस यात्री दल के अन्य सदस्य वरिष्ठ पत्रकार व्योमेश जुगरान, एडवोकेट राकेश तिवारी,समाजसेवी तेजराम सेमवाल,पर्यावरणविद शशिमोहन रावत,वैज्ञानिक डॉ.रामकृष्ण भट्ट,कवि बीर सिंह राणा,विपिन थपलियाल और अनिल सेमवाल आदि शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *