सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नन्द नगरी फ्लाईओवर से मिलेगी जाम से मुक्ति : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल

नन्द नगरी फ्लाईओवर से मिलेगी जाम से मुक्ति : मुकेश बंसल

Advertisement

नन्द नगरी फ्लाईओवर से मिलेगी जाम से मुक्ति : मुकेश बंसल

* ट्रिपल इंजन सरकार नें दिया दिवाली गिफ्ट

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : नन्द नगरी में छह लेन वाले नंद नगरी फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया। इससे गाजियाबाद से दिल्ली आने-जाने वाले यमुनापार के लोगों को काफी राहत मिलेगी। जाम से छुटकारा मिलेगा लोगो के सफर की राह आसान होगी यह कहना है कर्दम पुरी के निगम पार्षद तथा शाहदरा उत्तरी जोन वार्ड कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल का |

Advertisement

मुकेश बंसल कहते हैं इस फ्लाई ओवर के बनने से नंद नगरी, गोकुलपुरी,यमुना विहार ,खजूरी , भजनपुरा,अशोक नगर ,कर्दम पुरी ,बाबरपुर जैसे इलाकों में जाम से राहत मिलेगी। साथ ही, गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों को एक नया रास्ता मिल गया है। इसी रोड पर एक डबल डेकर फ्लाईओवर भी बन रहा है, जिससे मेट्रो और ट्रैफिक दोनों का संचालन हो सकेगा। फ्लाईओवर का उद्घाटन रविवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा और सांसद मनोज तिवारी ने किया। मुकेश बंसल नें कहा ट्रिपल इंजन की सरकार लगातार विकास की पटरी पर दौड़ रही है | लोगो को ट्रिपल इंजन की सरकार की मौजूदगी का एहसास होने लगा है | मुकेश बंसल नें कहा ट्रिपल इंजन सरकार नें यमुनापार की जनता को दिवाली से पहले दिवाली गिफ्ट दे दिया है |

मुकेश बंसल कहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अवसर पर रविवार को यमुना पार क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात मिली है। नंद नगरी से गगन सिनेमा तक 6 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया गया। हर दिन लाखों वाहन इस फ्लाईओवर से बिना रुकावट गुजरेंगे और प्रत्येक वाहन चालक को औसतन बीस से पच्चीस मिनट की बचत होगी। यह यमुना पार के लाखों परिवारों के जीवन को सहज और सरल बनाने का साधन है। मुकेश बंसल कहते हैं जो काम सालों से रुका हुआ था, ट्रिपल इंजन सरकार ने सत्ता में आते ही उस पर तुरंत काम शुरू कर दिया. नंद नगरी फ्लाईओवर 180 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हो गया है, जो एक नया मील का पत्थर है. वर्षों से लटका यह काम बीजेपी सरकार ने सिर्फ सात महीनों में पूरा करके दिखा दिया | मुकेश बंसल कहते हैं भाजपा सरकार यमुनापार के विकास को ले बेहद गंभीर है और इसीलिए सरकार नें कई साल से बंद पड़े यमुनापार विकास बोर्ड को फिर से शुरू किया है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *