Home दिल्ली-एनसीआर Poonam Pandey: दिल्ली लव-कुश रामलीला: पूनम पांडेय को मंदोदरी का रोल से...

Poonam Pandey: दिल्ली लव-कुश रामलीला: पूनम पांडेय को मंदोदरी का रोल से हटाया गया

0
57

Poonam Pandey: दिल्ली लव-कुश रामलीला: पूनम पांडेय को मंदोदरी का रोल से हटाया गया

दिल्ली की मशहूर लव-कुश रामलीला में एक्ट्रेस पूनम पांडेय को मंदोदरी का रोल निभाने से हटा दिया गया। रामलीला कमेटी ने यह फैसला साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विरोध के बाद लिया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदोदरी का रोल किसी और कलाकार को दिया जाएगा। पूनम पांडेय को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई है।

पूनम पांडेय अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित थीं और भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत भी रख रही थीं। कमेटी ने कहा कि रामलीला का उद्देश्य समाज में एकता और शांति का संदेश देना है और किसी कलाकार को लेकर विवाद होने पर इसका मूल संदेश प्रभावित हो सकता है।

बीजेपी और VHP ने इस फैसले का स्वागत किया। दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि समिति ने धार्मिक समुदाय और आम लोगों की भावनाओं का सम्मान किया। वहीं, VHP के सचिव सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह कदम रामलीला जैसी सार्वजनिक सांस्कृतिक गतिविधियों की पवित्रता बनाए रखने के लिए जरूरी था।

दरअसल, रामलीला कमेटी ने शुरू में पूनम पांडेय को मंदोदरी का रोल देने का निर्णय लिया था, लेकिन समाजिक और धार्मिक संगठनों के विरोध के बाद यह फैसला बदल दिया गया। अखिल भारतीय संत समिति और पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर ने भी कहा कि मंदोदरी जैसी पवित्र भूमिका निभाने वाले कलाकार का पृष्ठभूमि और आचरण उपयुक्त होना चाहिए।

कमेटी ने स्पष्ट किया कि पूनम केवल एक कलाकार हैं और रामलीला में 500 से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। विवाद के बावजूद पूनम पांडेय ने सोशल मीडिया पर रामलीला कमेटी का धन्यवाद किया और कहा कि वह कलाकार के रूप में मंच पर योगदान देना चाहती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here