
नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा शाहदरा ज़िला द्वारा जनसेवा एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ : दीपक गाबा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा ने बताया कि आज सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा शाहदरा ज़िला अंतर्गत सभी 18 मंडलों में व्यापक जनसेवा एवं स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। विश्वास नगर मण्डल में डीडीए रोड, गली नंबर 9, निकट अलंकृत सोसाइटी पर युद्धस्तर पर शुरुआत की गई | और 10-12 डंपर ट्रक कूड़ा पड़ा था विश्वास नगर वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रभारी ड्रॉ अनिल गुप्ता और शाहदरा साउथ ज़ोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा की विशेष अधिकारियों सहित वहीं से महीनों से पड़ा कूड़ा उठाया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर शहरभर में सफाई अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जन-जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। शाहदरा ज़िला प्रभारी ड्रॉ अनिल गुप्ता ने स्वच्छता अभियान के दौरान अपने संदेश में कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
जोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आने वाले दिनों में भी विभिन्न सामाजिक और लोकहितकारी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सेवा-प्रधान समाज के निर्माण में योगदान दें। स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक मदनलाल गाबा ने की। मुख्य अतिथि भाजपा शाहदरा ज़िला प्रभारी ड्रॉ अनिल गुप्ता, ज़ोन चेयरमैन रामकिशोर शर्मा, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता ऐडवोकेट भारत गौड़, मण्डल अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री आशा रानी व अमित जैन, पूर्व महामंत्री विवेक काबरा,कमलकांत, सफाई अभियान संयोजक दीपक मल्होत्रा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

