सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi PCR Van Accident: दिल्ली में सड़क किनारे चाय की दुकान में घुसी पीसीआर वैन, दुकानदार की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi PCR Van Accident: दिल्ली में सड़क किनारे चाय की दुकान में घुसी पीसीआर वैन, दुकानदार की मौत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला। आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास थाना मंदिर मार्ग इलाके में पुलिस की एक पीसीआर वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक चाय की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में चाय दुकान चलाने वाले दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्याम तिवारी के रूप में हुई है, जो पंचकुइयां रोड पर वर्षों से चाय की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पुलिस की पीसीआर वैन के ड्राइवर से गलती से एक्सीलेटर दब गया और गाड़ी तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते वैन सड़क किनारे बने स्टॉल पर जा चढ़ी और दुकानदार को कुचल दिया। अचानक हुए इस हादसे से आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घायल दुकानदार को बचाने दौड़े, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना के समय पीसीआर वैन इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग पर थी। लेकिन चालक से अचानक नियंत्रण खोने के बाद यह दुर्घटना घटित हुई। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार को हर संभव मदद व मुआवजे का भरोसा दिया है।

Advertisement

नई दिल्ली के एडिशनल डीसीपी हुकमा राम ने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। कानून के अनुसार पूरी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के पीछे वास्तव में लापरवाही थी या कोई तकनीकी खराबी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घनश्याम तिवारी बेहद मिलनसार और मेहनती व्यक्ति थे। उनकी मौत से इलाके में गहरा शोक छा गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पीसीआर वैन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *