Home दिल्ली-एनसीआर डॉ.बसंत गोयल द्वारा लिखी पुस्तक नरेंद्र मोदी, वॉयस ऑफ भारत” का विमोचन...

डॉ.बसंत गोयल द्वारा लिखी पुस्तक नरेंद्र मोदी, वॉयस ऑफ भारत” का विमोचन किया हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला नें

0
65
डॉ.बसंत गोयल
डॉ.बसंत गोयल द्वारा लिखी पुस्तक नरेंद्र मोदी, वॉयस ऑफ भारत" का विमोचन किया हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला नें

डॉ.बसंत गोयल द्वारा लिखी पुस्तक नरेंद्र मोदी, वॉयस ऑफ भारत” का विमोचन किया हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला नें

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) जाने माने समाजसेवी चिकित्सा विद डॉ.बसंत गोयल द्वारा लिखित पुस्तक नरेंद्र मोदी, वॉयस ऑफ भारत” का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला नें किया |

नरेंद्र दामोदर मोदी का 75वां जन्मदिन भारत अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवप्रताप शुक्ला राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे। डॉ.बसंत गोयल इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे | यह आयोजन “सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज” द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ.बसंत गोयल द्वारा लिखित लिखी हुई पुस्तक “नरेंद्र मोदी, वॉयस ऑफ भारत” का शिवप्रताप शुक्ला के द्वारा विमोचन हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल असम जगदीश मुखी भी सम्मिलित हुए।

शिवप्रताप शुक्ला द्वारा डॉ. गोयल और उनके साथियों को मानव सेवा के कार्यों के लिए सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में देश-विदेश के समाजसेवी, राजनेता, और कई विशिष्ट व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. पवन सिंघल, कमल शर्मा, संदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंघल, डॉ डब्ल्यू आर के सूरी, अवनीश गोयल, राहुल शर्मा, पवन भूत, मुरारी मिश्रा, प्रभात राजभर और अन्य अतिथि शामिल थे। डॉ.बसंत गोयल नें सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा आज का दिन इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here