सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi BMW Accident: दिल्ली BMW हादसा: वित्त मंत्रालय के उप सचिव नवजोत सिंह की मौत, पत्नी समेत चार घायल, गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi BMW Accident: दिल्ली BMW हादसा: वित्त मंत्रालय के उप सचिव नवजोत सिंह की मौत, पत्नी समेत चार घायल, गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज

दिल्ली की रिंग रोड पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने राजधानी को दहला दिया। दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज़ रफ्तार BMW कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिस पर वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में कार्यरत उप सचिव नवजोत सिंह (52) अपनी पत्नी के साथ सवार थे। हादसे में नवजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और कार में मौजूद दंपति समेत कुल चार लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, नवजोत सिंह हरि नगर के निवासी थे। वे अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से लौट रहे थे और धौला कुआं होते हुए घर जा रहे थे। हादसा मेट्रो खंभा संख्या 67 के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि BMW कार एक महिला चला रही थी और उसके साथ उसका पति मौजूद था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल डिवाइडर के पास जा गिरी और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद कार चालक दंपति ने घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, परिवार का आरोप है कि घायल दंपति को पास के अस्पताल ले जाने के बजाय 22 किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे कीमती समय बर्बाद हुआ। नवजोत सिंह के बेटे ने अस्पताल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मां को गंभीर चोटों के बावजूद लॉबी में बैठाया गया, जबकि मामूली चोट वाले BMW चालक के पति को तुरंत भर्ती कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस देरी और लापरवाही ने उनके पिता की जान ले ली। बाद में उनकी मां को बेहतर इलाज के लिए वेंकटेश्वर अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि हादसे में BMW चालक और उसका पति भी घायल हुए हैं। दोनों गुरुग्राम निवासी हैं और चमड़े के सामान बनाने का व्यवसाय करते हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब तक उनके बयान दर्ज नहीं किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 125B (जीवन को खतरे में डालना), 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 238 (सबूत मिटाने का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने BMW कार और मोटरसाइकिल दोनों को जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम और क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

इस हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर बहाल किया गया। केंद्रीय सचिवालय सेवा मंच के अध्यक्ष उदित आर्य ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय और दिल्ली पुलिस से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *