सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

WJI Health Camp: वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से पत्रकारों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

WJI Health Camp: वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से पत्रकारों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर

नई दिल्ली, 6 सितम्बर:
वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (WJI) ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के सौजन्य से गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच करवाई।

शिविर में जनरल फिज़िशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट समेत कई अनुभवी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, सीटी स्कैन सहित कई स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। इस पहल से पत्रकार समुदाय को अपने स्वास्थ्य का समय रहते आकलन करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव देवेंद्र तौमर, दिल्ली प्रभारी नरेंद्र धवन, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र पवार, राष्ट्रीय सलाहकार सुरेंद्र वर्मा, अशोक धवन, धर्मेंद्र भदौरिया, ईश मलिक, स्वतंत्र भुल्लर, प्रितपाल सिंह, श्रवण शुक्ला, लवली शर्मा, सुनील परिहार, सुधीर सलूजा, सुंदरम जी, लक्ष्मण इंदौरिया, रीटा मिश्रा, मुकेश कुमार, राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ दिल्ली NCR अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, मुकेश मधुर और राष्ट्रीय सचिव अमलेश राजू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे।

Advertisement

गुरुद्वारा बंगला साहिब की गुरु हरकिशन पॉलिक्लिनिक के चेयरमैन भूपिंदर सिंह भुल्लर ने कहा:

“पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। वे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका स्वस्थ रहना केवल पत्रकारिता ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। पत्रकारों के सम्मान और कल्याण के लिए DSGMC सदैव तत्पर है।”

वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने DSGMC का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि पत्रकार और उनके परिवार स्वस्थ रह सकें और निश्चिंत होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। संगठन ने कहा कि खबरों की भागदौड़ में पत्रकार अक्सर अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य को समय नहीं दे पाते, ऐसे में यह पहल बेहद उपयोगी साबित होगी।

भूपिंदर सिंह भुल्लर ने यह भी बताया कि दिल्ली DSGMC के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों को इस कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन वे इस समय पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की राहत कार्यों में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो पाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरी प्रबंधक कमेटी पत्रकारों की मजबूती और भलाई के लिए निरंतर काम करती रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *