Home दिल्ली-एनसीआर बाबरपुर जिले को देश में नम्बर वन बनाना है : राज कुमार...

बाबरपुर जिले को देश में नम्बर वन बनाना है : राज कुमार जैन

0
57
राज कुमार जैन
बाबरपुर जिले को देश में नम्बर वन बनाना है : राज कुमार जैन

बाबरपुर जिले को देश में नम्बर वन बनाना है : राज कुमार जैन

घोंडा के ब्लॉक अध्यक्ष पहुंचे स्वागत करने

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , राजधानी दिल्ली का बाबरपुर जिला कांग्रेस दिल्ली का नंबर वन जिला बन चुका है मेहनत करके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेत्रत्व में इस जिले को देश का नम्बर वन जिला बनाना है \ लेकिन यह तभी सम्भव होगा जब जब जिले के तमाम नेता और कार्यकर्ता एकजुट हो इसी तरह मेहनत करते रहेंगे | यह कहना था बाबरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार जैन का |

राज कुमार जैन नें उक्त विचार आज घोंडा विधानसभा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये | घोंडा विधानसभा के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ,मुख्तयार सिंह, तथा राकेश पारचा घोंडा की टीम के साथ जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे | इस मौके पर राज कुमार जैन तथा घोंडा विधानसभा के प्रभारी अश्वनी भारद्वाज का पगड़ी बांधकर अभिनन्दन किया गया | इस मौके पर रोहताश नगर विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा किसान ,ब्लाक अध्यक्ष मुकेश पांचाल ,अशोक नगर ब्लाक अध्यक्ष प्रताप शर्मा,नवीन चन्द्रा भी मौजूद रहे |

घोंडा विधान सभा से आचार्य राजन शर्मा बीएल वन ,ब्राह्मण सभा यमुना विहार के अध्यक्ष तथा पूर्व निगम प्रत्याशी महेंद्र पाराशर ,चौधरी रोहताश पूर्व निगम प्रत्याशी , काशीराम डोगरा मंडलम अध्यक्ष, अजयपाल भाटी , सुरेश कटारिया , रमेश चन्द शर्मा मंडलम अध्यक्ष नरेश शर्मा , कैलाश चन्द शर्मा, शाबिर शैफी , नवीन जोशी , कांत (सोनू ) प्रमोद शर्मा , विकास चौधरी , दीपक भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे | कार्यकर्ताओं ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों के साथ जिला बाबरपुर अध्यक्ष राजकुमार जैन को पगड़ी बांधकर, पुष्पों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर जैन साहब तथा ,प्रभारी अश्वनी भारद्वाज का स्वागत किया तथा पूर्व विधायक भीष्म शर्मा और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और यह प्रण लिया कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा किया वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे अश्वनी भारद्वाज नें तीनों ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए मजबूती से नई टीम गठित करने ओर संगठन को मजबूत करने का आहवान किया | उन्होंने सभी ब्लाक अध्यक्षों से सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का आह्वान किया तथा जो कार्यकर्ता किन्ही कारणों से सक्रिय नहीं है उन्हें भी साथ जोड़ने को कहा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here