सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

ट्रिपल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था हुई तार-तार : भीष्म शर्मा

3 मिनट पढ़ें
भीष्म शर्मा

ट्रिपल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था हुई तार-तार : भीष्म शर्मा

Advertisement

ट्रिपल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था हुई तार-तार : भीष्म शर्मा

* मन्दिर के सेवादार की पीट पीट कर हत्या

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,ट्रिपल इंजन की सरकार के समय राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था एकदम लचर हो चुकी है ,आलम यह है कि लोग ना घरों के भीतर सुरक्षित और ना ही घरों के बाहर ,अपराधी वारदात को अंजाम दे आसानी से फरार हो जाते हैं और पुलिस लकीर पीटती रहती है | यह कहना है घोंडा से पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीष्म शर्मा का | भीष्म शर्मा कहते हैं बलात्कार,हत्या ,डकैती,छीना – झपटी की वारदातों में बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है | इस सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री तक की सुरक्षा में चूक होना एक गंभीर मसला है |

Advertisement

अंदाज़ा लगाया जा सकता है जब ट्रिपल इंजन सरकार का सिस्टम मुख्यमंत्री तक को सुरक्षित नहीं रख सकता तो आम जनमानस की बात ही क्या है | गत दिनों राजधानी में स्कूली छात्राओं के साथ स्विमिंग पुल में गैंग रेप नें सबका सर शर्म से झुका दिया था | भीष्म शर्मा कहते हैं राजधानी दिल्ली में लगातार रोंगटे खड़े करने वाली वारदातें हो रही हैं | बीती रात भी कुछ हुडदंगियों नें कालका जी मन्दिर के सेवा दार की पीट-पीट कर हत्या कर दी | श्री शर्मा कहते हैं ऐसा लगने लगा है दिल्ली में जंगल राज कायम होता जा रहा है और ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली की कानून व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम साबित हो रही है | दिल्ली के कालकाजी मंदिर के सेवादार को बेरहमी से मार दिया गया। जब मंदिरों और पुजारियों पर भी हमला हो रहा है, तो आम लोगों का क्या होगा |

यह हत्या हमारी आस्था और सुरक्षा पर किया सीधा हमला है। दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में झगड़े के बाद सेवादार की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है | शुक्रवार की रात पुलिस को कालकाजी मंदिर में झगड़े की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद प्रसाद मांगने पर पूरा विवाद हुआ. पीड़ित को डंडों और मुक्कों से बुरी तरह पीटा गया, जिसमें काफी घायल हो गया था | मारपीट के बाद सेवादार को एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक बीते 15 साल से मंदिर में सेवादार था |

बताया जा रहा है मंदिर में दर्शन करने आए आरोपियों ने सेवादार से चुनरी और प्रसाद मांगा, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ और विवाद ने तब हिंसक रूप ले लिया जब समूह ने सेवादार पर घूंसे बरसाए और लाठियों से उनकी पिटाई की | सेवादार कई साल से कालकाजी मंदिर में सेवा कर रहे थे. उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई | भीष शर्मा कहते हैं यह हादसा लचर कानून व्यवस्था का ही परिणाम है ,लगातार बढ़ रही वारदातों पर पुलिस तथा ट्रिपल इंजन सरकार के सिस्टम का कोई नियंत्रण नहीं है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *