Home दिल्ली-एनसीआर यमुना पुनर्जीवन में अद्वितीय योगदान हेतु मंत्री प्रवेश वर्मा को ‘यमुना पुत्र’...

यमुना पुनर्जीवन में अद्वितीय योगदान हेतु मंत्री प्रवेश वर्मा को ‘यमुना पुत्र’ सम्मान

0
64
प्रवेश वर्मा
यमुना पुनर्जीवन में अद्वितीय योगदान हेतु मंत्री प्रवेश वर्मा को ‘यमुना पुत्र’ सम्मान

यमुना पुनर्जीवन में अद्वितीय योगदान हेतु मंत्री प्रवेश वर्मा को ‘यमुना पुत्र’ सम्मान

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के दरियागंज स्थित दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन सभागार में सिटीजन काउंसिल फॉर यमुना द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के केबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा को “यमुना पुत्र” की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. प्रेम अग्रवाल ने कहा कि श्री वर्मा के सतत प्रयासों के कारण यमुना की सफाई एवं पुनर्जीवन की दिशा में समाज में नई चेतना आई है।

कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार जैन ने कहा कि यमुना सफाई में सिर्फ सरकारी योजनाओं से बदलाव संभव नहीं, बल्कि जन-जन की भागीदारी ही स्थायी समाधान है। सम्मान ग्रहण करते हुए श्री वर्मा ने कहा “यमुना की सफाई में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जब तक जनता स्वयं आगे नहीं आएगी, तब तक यमुना को स्वच्छ बनाना संभव नहीं। सभी को यह संकल्प लेना होगा कि घरों और उद्योगों का अपशिष्ट सीधे यमुना में न जाए। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में सरकार द्वारा आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी और कड़े निगरानी तंत्र लागू किए जाएंगे।

इस अवसर पर समाजसेवी कौशल कुमार, पंकज चतुर्वेदी, अशोक कुमार, सीमा गुप्ता, अभिषेक जैन, रोहित मित्तल, डॉ. आलोक शर्मा, नीलम गुप्ता, सुधीर गोयल, राकेश अग्रवाल, विनोद कुमार, सुभाष चंद्र गुप्ता, नरेश जैन, प्रीति अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ओंकार मित्तल ने किया। अंत में लोक गायिका प्रियंका वर्मा ने यमुना से जुड़े भजन एवं लोकगीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। इस प्रेरणादायी पल का साक्षी बनकर सभी को गर्व की अनुभूति हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here