सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Metro Magenta Line: दिल्ली मेट्रो में सफर होगा आसान, मजेंटा लाइन से जुड़ेंगे चार ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन, 89 KM का होगा नेटवर्क

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मजेंटा लाइन के विस्तार के साथ राजधानी के कई महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को तीन अलग-अलग मेट्रो लाइनों के बीच इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के तहत सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को ट्रिपल इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जाएगा। दोनों स्टेशनों पर नए कनेक्शन पूरी तरह भूमिगत होंगे। इससे मध्य दिल्ली के सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक केंद्रों और अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंचना यात्रियों के लिए पहले से अधिक सुविधाजनक हो सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, मजेंटा लाइन का विस्तार पूरा होने के बाद यह बॉटनिकल गार्डन से इंदरलोक तक लगभग 89 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बन जाएगा।

दिल्ली मेट्रो के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इन दोनों स्टेशनों पर बनने वाले नए कनेक्शन यात्रियों को एक ही स्थान पर तीन मेट्रो कॉरिडोर के बीच ट्रेन बदलने की सुविधा देंगे। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर मजेंटा लाइन का संपर्क पहले से संचालित येलो लाइन और वॉयलेट लाइन से होगा। वहीं, नई दिल्ली स्टेशन पर मजेंटा लाइन येलो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से जुड़ेगी। इससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ मध्य दिल्ली के विभिन्न इलाकों में काम करने वाले लोगों को भी अतिरिक्त इंटरचेंज विकल्प मिलेंगे।

मजेंटा लाइन के विस्तार के बाद चार प्रमुख स्टेशनों पर ट्रिपल इंटरचेंज की सुविधा विकसित होगी। इनमें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, नई दिल्ली, आजादपुर और इंदरलोक मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। आजादपुर स्टेशन पर फिलहाल येलो और पिंक लाइन की सुविधा उपलब्ध है, जबकि मजेंटा लाइन के जुड़ने से यहां तीसरी लाइन का विकल्प भी मिलेगा। इसी तरह इंदरलोक स्टेशन पर अभी रेड और ग्रीन लाइन के बीच इंटरचेंज होता है। मजेंटा लाइन के विस्तार के बाद यहां भी यात्रियों को तीन लाइनों के बीच सफर बदलने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल कश्मीरी गेट दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का प्रमुख ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन है, जहां रेड, येलो और वॉयलेट लाइनें आपस में जुड़ती हैं।

Advertisement

इस विस्तार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक प्रस्तावित कॉरिडोर भी है, जो सेंट्रल विस्टा क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इसे मेट्रो के फेज V-A के तहत मंजूरी दी गई है। इस कॉरिडोर की लंबाई करीब 9.913 किलोमीटर होगी और इसमें नौ भूमिगत स्टेशन बनाए जाने की योजना है। पूरी तरह शुरू होने के बाद मजेंटा लाइन बॉटनिकल गार्डन से इंदरलोक तक करीब 89 किलोमीटर लंबी हो जाएगी। इस कॉरिडोर पर कुल 65 स्टेशन होंगे, जिनमें 40 भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे। खास बात यह है कि विस्तारित मजेंटा लाइन पर पूरी तरह ड्राइवरलेस ट्रेनें संचालित करने की योजना है।

मजेंटा लाइन के विस्तारित नेटवर्क में दिल्ली मेट्रो की दो बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धियां भी शामिल होंगी। इनमें हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन सबसे ऊंचा एलिवेटेड स्टेशन होगा (ऊंचाई लगभग 28.36 मीटर), वहीं हौज खास मेट्रो स्टेशन लगभग 29 मीटर की गहराई के साथ सबसे गहरा भूमिगत स्टेशन बना हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *