सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Monsoon Session 2025: “मोदी जी जवाब दो” के नारों से गूंजा संसद, विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Monsoon Session 2025: “मोदी जी जवाब दो” के नारों से गूंजा संसद, विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली, जुलाई 2025: संसद के मॉनसून सत्र का पहला ही दिन तीखी राजनीतिक गहमागहमी और हंगामे की भेंट चढ़ गया। सोमवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित मध्यस्थता दावे, और बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नतीजतन, लोकसभा को बार-बार स्थगित करना पड़ा और अंततः कार्यवाही दोपहर बाद दो बजे तक के लिए रोक दी गई।

सुबह 11 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, स्पीकर ओम बिरला ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले, अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश और देश में आई हालिया प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के सफल अंतरिक्ष मिशन का उल्लेख करते हुए बताया कि इस सत्र में अंतरिक्ष विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। लेकिन जैसे ही प्रश्नकाल की शुरुआत हुई, विपक्षी सदस्य अपनी सीटों से उठकर नारेबाजी करने लगे।

‘मोदी जी जवाब दो’, ‘लोकतंत्र खतरे में है’, ‘जनता को जवाब चाहिए’—इन नारों के बीच विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि पहलगाम हमले की पारदर्शी जांच कराई जाए, ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार स्पष्टीकरण दे, और बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के मामले में जवाबदेही तय की जाए। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाक संबंधों पर कथित मध्यस्थता की बात उठाने पर भी सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई।

Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ने बार-बार विपक्ष से अपील की कि प्रश्नकाल पूरा होने के बाद वे हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष शांत नहीं हुआ। इसी बीच, कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर देने की कोशिश की, लेकिन शोरगुल के कारण उनकी बात भी दब गई।

11:20 बजे कार्यवाही को पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो स्पीकर की कुर्सी पर जगदंबिका पाल मौजूद थे। लेकिन विपक्ष का विरोध और तेज हो गया। सांसद आसन के समीप पहुंच गए और ‘मोदी जी जवाब दो’ के नारे फिर गूंजने लगे। स्पीकर ने इस दौरान जरूरी दस्तावेज सदन में प्रस्तुत कराए और बताया कि आज कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें चर्चा के विषयों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *