Home आमने सामने मेगा सफाई अभियान का दिखने लगा है शहर में असर : मुकेश...

मेगा सफाई अभियान का दिखने लगा है शहर में असर : मुकेश बंसल

0
211
मुकेश बंसल
मेगा सफाई अभियान का दिखने लगा है शहर में असर : मुकेश बंसल

मेगा सफाई अभियान का दिखने लगा है शहर में असर : मुकेश बंसल

* रात को भी होने लगी बाजारों में सफाई

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली : ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद राजधानी दिल्ली में विकास कार्यों में तेजी आई ही | तीनों सरकारों में तालमेल के चलते सभी कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं | यह कहना है कर्दम पुरी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल कहते हैं दिल्ली सरकार के आह्वान पर शहर में आजकल मेगा सफाई अभियान चल रहा है | यह अभियान बेहद ही ईमानदारी से चल रहा है ,दिन में तीन -तीन बार अधिकारी तथा निगम पार्षद स्वयं निरिक्षण करते है तथा जहां भी कोई कमी दिखती है उसे दूर कराया जाता है | इसी तरह कर्मचारियों से समय-समय पर लोकेशन मंगवा जांच भी की जाती है जिसके चलते कर्मचारी भी पूरी तन्मयता से इस अभियान की कामयाबी में जुटे हैं जहां तक अधिकारीयों का सवाल है सफाई निरीक्षक से लेकर जिले के तमाम आला अधिकारी यहाँ तक कि निगम उपायुक्त भी औचक निरिक्षण कर रहे हैं | नालियों की सफाई हो या कूड़ा उठाने का सिस्टम सभी में तेजी से काम हो रहा है |

मुकेश बंसल कहते हैं दिल्ली में एमसीडी के सभी 12 क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 312 बाजार क्षेत्रों में रात के दौरान सफाई अभियान को और बेहतर रूप से चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं. दिल्ली में नई सरकार का गठन होने के बाद से ही राजधानी को हर लिहाज से सुंदर बनाने की ओर काम तेजी से चल रहा है | एमसीडी के कमिश्नर अश्वनी कुमार कहते हैं, सड़कों की सफाई मशीन के जरिए होती है, दिन में यह काम होने से लोगों को असुविधा होगी, इसलिए रात में
कराया जा रहा है. नाली से गाद निकालने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं |

मुकेश बंसल कहते हैं दिल्ली में सड़कों, फुटपाथ व अन्य सार्वजनिक स्थानों की रात में सफाई का काम एमसीडी को करने के निर्देश दिए गए हैं | बीते दिनों उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व मंत्रियों की हुई मीटिंग में एक डेडलाइन के भीतर दिल्ली को साफ, सुंदर बनाने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया गया था. उसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के सभी जोन में रात्रिकालीन सफाई सहित सघन सफाई अभियान जारी है |

मुकेश बंसल कहते हैं खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तथा महापौर राजा इकबाल बारीकी इस अभियान का नेत्रत्व कर रहे हैं | दिल्ली में चल रहे मेगा सफाईअभियान के तहत मुख्यमंत्री नें एमसीडी को स्पष्ट निर्देश दिए कि दिल्ली में चल रहे मेगा सफाई अभियान की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. उन्होंने कहा कि स्वच्छता दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, और यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि सफाई अभियान सिर्फ प्रतीकात्मक न रह जाए, बल्कि जमीन पर ठोस और प्रभावी कार्य भी हो. दिल्ली देश की दूसरी सबसे आबादी वाला शहर है और पूरी दुनिया में अर्बन एरिया में इसका तीसरा स्थान है. ऐसे में साफ सफाई को बरकरार रखना भी स्थानीय निकाय के पास एक बड़ी जिम्मेदारी है | मुकेश बंसल कहते हैं इस सफाई अभियान का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here