सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

मुंबई में मॉक ड्रिल के दौरान क्या होगा, कहां-कहां ब्लैकआउट? बजेंगे 60 सायरन, जानें डिटेल

2 मिनट पढ़ें
मुंबई में मॉक ड्रिल

मुंबई में मॉक ड्रिल के दौरान क्या होगा, कहां-कहां ब्लैकआउट? बजेंगे 60 सायरन, जानें डिटेल

Mumbai Mock Drill Preparations: मुंबई में बुधवार (07 मई) को शाम 4 बजे मॉक ड्रिल किया जाएगा. इस दौरान मुंबई में अलग-अलग जगह पर लगे 60 सायरन बजाए जाएंगे. वहीं दक्षिण मुंबई की एक मैदान में लोगों को इकट्ठा कर उन्हें युद्ध जैसे हालात में कैसे बिहेव करना है, वह भी बताया जाएगा.

ब्लैकआउट के बारे में सिविल डिफेंस सूत्रों का कहना है कि पूरी मुंबई में ब्लैकआउट करने में आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है यही वजह है कि मुंबई के उपनगर में एक छोटे इलाके में ब्लैकआउट करने की योजना पर काम किया जा रहा है. मॉक ड्रिल के बारे में सिविल डिफेंस की तरफ से आधिकारिक बयान देर शाम तक जारी किया जाएगा.

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मॉक ड्रिल

उधर, मध्य रेलवे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर मॉक ड्रिल को लेकर रिहर्सल किया गया. RPF की टीम अपने खोजी कुत्तों और अन्य गैजेट्स और उपकरणों के साथ रिहर्सल करती नजर आई. इस दौरान बड़ी संख्या में आरपीएफ के जवान हथियारों के साथ दिखे.

 

गृहमंत्रालय के निर्देश पर देशभर में मॉक ड्रिल

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने कई सख्त कदम उठाए हैं, जिसमें भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना भी शामिल है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उभरे नए और जटिल खतरों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से बुधवार (07 मई) को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं.

देश में 244 से ज्यादा जगहों पर बुधवार (7 मई) को ‘नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया जा रहा है. पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर नागरिक और संस्थागत तैयारियों के लिए यह ड्रिल काफी अहम मानी जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *