सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सीलमपुर में नाबालिग की इस वजह से की थी निर्मम हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
सीलमपुर

सीलमपुर में नाबालिग की इस वजह से की थी निर्मम हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

Seelampur Murder Case: उत्तर-पूर्व जिले के सीलमपुर इलाके में हुए 17 वर्षीय किशोर कुनाल की चाकू मारकर हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने दो महिलाओं और दो किशोरों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि साहिल और मृतक कुनाल के बीच पुरानी रंजिश थी. आरोप है कि साहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुनाल को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ये आरोपी गिरफ्तार
सबसे पहले 18 अप्रैल को जिक्रा निवासी न्यू सीलमपुर को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद 20 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई शहरों गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और अमरोहा में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में साहिल (18), सोहैब (35), नफीस (32), अनीश (19), जाहिदा (42), विकास (29) और दो किशोर शामिल हैं.

कुनाल की चाकू से मारकर की हत्या
मृतक की पहचान कुनाल (17) निवासी J-225, न्यू सीलमपुर के रूप में हुई है. घटना 17 अप्रैल की शाम करीब 7:38 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि जे-ब्लॉक की झुग्गियों में एक युवक को चाकू मार दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि घायल को परिजन पहले ही जेपीसी अस्पताल ले गए हैं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

तकनीकी इस्तेमाल से हुई पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर-पूर्व जिले की ऑपरेशंस विंग को भी जांच में जोड़ा गया. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और मैन्युअल इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली.

हथियार बरामद करने में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, जिक्रा, साहिल और दोनों किशोरों ने साजिश रचकर इस हत्या को अंजाम दिया, वहीं सोहैब, नफीस, अनीश, जाहिदा और विकास ने मुख्य आरोपियों को फरार होने में मदद की और उन्हें शरण दी. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ सबूत इकट्ठे कर आरोप तय किए हैं. फिलहाल पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले की जांच जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *