Home आमने सामने आयुष्मान योजना से लाखों लोगो को लाभ मिलेगा दिल्ली में : मुकेश...

आयुष्मान योजना से लाखों लोगो को लाभ मिलेगा दिल्ली में : मुकेश बंसल

0
74
मुकेश बंसल
आयुष्मान योजना से लाखों लोगो को लाभ मिलेगा दिल्ली में : मुकेश बंसल

आयुष्मान योजना से लाखों लोगो को लाभ मिलेगा दिल्ली में : मुकेश बंसल
* भाजपा ने किया एक और वादा पूरा

नई दिल्ली ( सीपीएन न्यूज़ ) : दिल्ली सरकार नें राजधानी दिल्ली के लिए आयुष्मान योजना शुरू कर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है इस योजना से दिल्ली लाखों लोग लाभान्वित होंगे | यह कहना है कर्दम पुरी से भाजपा के निगम पार्षद मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल कहते है आम आदमी पार्टी की सरकार की हठधर्मिता के चलते यह योजना अभी तक दिल्ली में लागू नहीं की सकी थी अन्यथा काफी समय पहले ही यह योजन शुर हो सकती थी |

मुकेश बंसल कहते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) की आधिकारिक तौर पर शुरुआत हो चुकी है. जो शहर की सबसे कमजोर आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है | दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं , जिससे इस योजना को लागू करने और सबसे गरीब परिवारों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए साझेदारी को मजबूत किया जाएगा इससे जिससे दिल्ली के निवासियों को आयुष्मान भारत योजना के स्वास्थ्य कवरेज लाभ मिलेंगे |

मुकेश बंसल कहते हैं यह पहल शहर के स्वास्थ्य सेवा ढांचे को बढ़ाएगी, यह सुनिश्चित करेगी कि जरूरतमंद परिवारों को बहुत जरूरी सहायता मिले. बता
दें कि सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह घोषणा की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया |

मुकेश बंसल कहते हैं आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली में पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा. इस राशि को केंद्र से 5 लाख रुपये और दिल्ली सरकार से अतिरिक्त 5 लाख रुपये टॉप-अप के रूप में दिया जाएगा. यह योजना 1,961 प्रक्रियाओं, दवाओं, निदान, अस्पताल में भर्ती, सर्जरी और आईसीयू देखभाल सहित कई चिकित्सा सेवाओं के लिए मुफ्त और कैशलेस उपचार की गारंटी देती है |

मुकेश बंसल बताते हैं वर्तमान में इन सेवाओं की पेशकश करने के लिए 46 निजी अस्पतालों, दिल्ली सरकार द्वारा संचालित 34 अस्पतालों और 11 केंद्र द्वारा संचालित सुविधाओं सहित 91 अस्पतालों को इस योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है. यह पहल 26 साल के अंतराल के बाद फरवरी में सत्ता में लौटने के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा योजना को मंजूरी दिए जाने के बाद की गई है. मुख्यमंत्री गुप्ता और उनके मंत्रियों द्वारा 20 फरवरी, 2025 को पदभार ग्रहण करने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई थी | मुकेश बंसल कहते हैं इस योजना को शुरू कर भाजपा नें अपने संकल्प पत्र का एक और महत्वपूर्ण वादा पूरा कर दिया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here