
परम शक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंकज शर्मा का जन्मदिन मनाया धूमधाम से
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : परम शक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी पंकज शर्मा का जन्मदिन वरिष्ठ पत्रकार पंडित अश्वनी भारद्वाज की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गापुरी आर डब्लू ए अध्यक्ष आर डी कौशिक स्वर्ण समाज के अध्यक्ष राजकुमार कौशल अजय पांचाल वरिष्ठ समाजसेवी नरेश कुमार शर्मा एवं मंडोली रोड मार्केट एसोसिएशन के संगठन मंत्री मुकेश पांचाल ,हरकरण सिंह ने मिलकर पंकज शर्मा का जन्मदिन मनाया इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर अश्वनी भारद्वाज ने समाज के प्रति पंकज शर्मा के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की |
वहीं एक अन्य कार्यक्रम के तहत परमशक्ति सेवा संस्थान ने संस्थागत अध्यक्ष पंकज शर्मा का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया । इस समारोह में विशेष रूप से भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा परमशक्ति के संस्थापक योगाचार्य डाक्टर राम निवास शर्मा मानसरोवर पार्क के प्रधान आर के त्यागी ने पंकज शर्मा को अपना आशीर्वाद दिया । संस्था के महासचिव इंजीनियर विकास शर्मा ने बताया के पंकज शर्मा विधान सभा, मंडोली रोड एवं परम शक्ति के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रूप से सेवा कर रहे हैं ।संस्था की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा संगीता चौधरी ने बताया के संस्था परमशक्ति के अध्यक्ष क नाते उन्होंने समाज में योग के विस्तार में काफी सक्रियता से कार्य कर रहे है





