सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

विकसित दिल्ली की ओर एक ऐतिहासिक कदम दिल्ली का बजट : मनोज कुमार जैन

3 मिनट पढ़ें
मनोज कुमार जैन

विकसित दिल्ली की ओर एक ऐतिहासिक कदम दिल्ली का बजट : मनोज कुमार जैन

Advertisement

विकसित दिल्ली की ओर एक ऐतिहासिक कदम दिल्ली का बजट : मनोज कुमार जैन

* दिल्ली के उज्जवल भविष्य की नींव है यह बजट

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की नई सरकार का बजट आखिरकार आ ही गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31.5 फीसदी अधिक है। यह बजट “विकसित दिल्ली“ की थीम पर आधारित इस बजट में महिला सशक्तिकरण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और यमुना नदी की सफाई को प्राथमिकता दी गई है। यह कहना है मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन का |

मनोज कुमार जैन कहते हैं वर्तमान बजट में पिछले सरकार की गलतियों को न सिर्फ ठीक किया गया है, बल्कि विकसित दिल्ली की तरफ यह पहला कदम है। मनोज जैन कहते हैं शिक्षा क्षेत्र में 17 फीसदी और परिवहन में 73 फीसदी की वृद्धि से सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं। इस ऐतिहासिक बजट में सरकार का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को देश की सबसे आधुनिक और विकसित राजधानी बनाना है। यह बजट सिर्फ संख्याओं का खेल नहीं बल्कि भविष्य के लिए एक सुविचारित रणनीति है।

Advertisement

मनोज कुमार जैन कहते हैं यमुना दिल्ली की आत्मा है। मुख्यमंत्री ने यमुना नदी को “दिल्ली की सांस्कृतिक धरोहर“ बताते हुए इसकी सफाई को बजट का मुख्य एजेंडा बनाया। पिछले कई दशकों से यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न योजनाएँ बनीं, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। इस बार सरकार ने 40 विकेंद्रीकृत सीवेज प्लांट बनाने और 32 वाटर मॉनिटरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा, जलभराव की
समस्या को रोकने के लिए 603 करोड़ और प्रदूषण नियंत्रण के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली के जल जीवन का अहम हिस्सा है। सरकार की इस योजना से नदी में गिरने वाले प्रदूषित जल को रोका जाएगा और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जल को शुद्ध किया जाएगा।

मनोज कुमार जैन कहते हैं दिल्ली की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सरकार ने कई नई योजनाओं की भी घोषणा की है। अब यात्रियों को अधिक आरामदायक और तेज़ यात्रा अनुभव मिलेगा। स्मार्ट पार्किंग और डिजिटल हियरिंग के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिससे दिल्ली के यातायात को और अधिक व्यवस्थित किया जा सके |मनोज कुमार जैन कहते हैं यह बजट केवल एक वित्तीय योजना नहीं, बल्कि दिल्ली के उज्जवल भविष्य की नींव
है। सरकार का यह प्रयास राष्ट्रीय राजधानी को एक विकसित और स्वच्छ महानगर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। आने वाले वर्षों में यह बजट दिल्ली की प्रगति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *