सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

यमुना की सफाई पर काम कम और इवेंट मैनेजमेंट पर ज्यादा दिया जा रहा है ध्यान : सुनील कुमार

3 मिनट पढ़ें
सुनील कुमार

यमुना की सफाई पर काम कम और इवेंट मैनेजमेंट पर ज्यादा दिया जा रहा है ध्यान : सुनील कुमार

Advertisement

यमुना की सफाई पर काम कम और इवेंट मैनेजमेंट पर ज्यादा दिया जा रहा है ध्यान : सुनील कुमार

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार यमुना की सफाई पर तो कम ध्यान दे रही है लेकिन उसे इवेंट बनाकर पेश करने में लगी है | और यही हाल भाजपा के कार्यकर्ताओं का है वे सोशल मीडिया के माध्यम से यह पेश करने का प्रयास कर रहे हैं दिल्ली सरकार नें महीने भर में ही यमुना को साफ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है | लेकिन ऐसा कुछ नहीं है | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष सुनील कुमार का | सुनील कुमार कहते हैं भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं यमुना के किनारों पर आरती होनी शुरू हो गई है |

यह कोई पहली बार नहीं हुआ है यमुना के तट पर आरती अनेक बार हुई है | पिछली सरकारों के समय पर भी होती थी ,कांग्रेस सरकार के समय तो हमेशा होती थी और एक दो स्थानों पर नहीं बल्कि कई-कई स्थानों पर होती थी | लेकिन कांग्रेस कभी प्रचार नहीं करती थी | सुनील कुमार कहते हैं शीला दीक्षित सरकार के समय यमुना किनारों पर छठ पूजा के दौरान भव्य तैयारियां की जाती थी,आरती होती थी ,तटों पर रौशनी की व्य्वस्स्था की जाती थी |

Advertisement

सुनील कुमार कहते हैं केवल वोट में यमुना का भ्रमण करने से यमुना साफ़ नहीं होगी उसके लिए कार्ययोजना बनानी होगी | जहां तक यमुना की सफाई का मसला है केंद्र सरकार का भी इसमें सीधा हस्तक्षेप रहता है | पिछले 11 साल से केंद्र में भाजपा की ही सरकार है यमुना सफाई को ले केंद्र सरकार क्यों नाकाम रही उसका कहाँ जिक्र नहीं है | मंत्री बनने के बाद दिल्ली सरकार नें अधिकारीयों के साथ यमुना में भ्रमण किया तो उसे इवेंट बनाकर पेश किया जा रहा है |

सुनील कुमार कहते हैं भाजपा सरकार को यमुना के प्रदूषित जहरीले जल की स्वच्छता और गुणवत्ता पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए क्योंकि एनजीटी के निर्देशानुसार दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी यमुना के जल की क्वालिटी चेक की मासिक रिपोर्ट में उजागर हुआ है कि तय मानकों अनुसार 8 जगह के सैंपल की रिपोर्ट में यमुना के पानी में 6400 गुणा दूषित जल पाया गया है। यह रिपोर्ट केजरीवाल शासन के दौरान भी आती थी। यमुना सफाई और भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा पिछले 1 महीने से जनता से किए वायदों को दरकिनार करके दिल्ली वालों के साथ धोखा देने का काम कर रही है। सुनील कुमार ने कहा कि यमुना का पानी अभी पीने योग्य नही है जो दिल्ली के लिए चिंताजनक है। यमुना की यह स्थिति लगातार लम्बे समय से असंशोधित सीवेज और इंडस्ट्रियल वेस्ट घुलने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री और मंत्री भी आम आदमी पार्टी की भांति यमुना में सर्वेक्षण के नाम पर फोटो खिंचवाने का काम कर रहे है, कार्य योजना को कार्यान्वित करने में संवेदनशीलता अभी तक कहीं दिखाई नही दी। यमुना सफाई, कूड़े के पहाड़ अथवा दिल्ली की सड़कों की खस्ताहाल, हर विषय पर भाषण और बयान सब केजरीवाल की कार्यशैली से मिलते जुलते प्रदर्शित हो रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *