जनता से किये वादों से मुकरना भाजपा की फितरत : भीष्म शर्मा
* किसी भी राज्य में नहीं किये वादे पूरे
– हर्ष भारद्वाज –
नई दिल्ली , चुनाव के दौरान सत्ता हासिल करने के मकसद से भाजपा झूठे वादों की झड़ी लगा देती है और सत्ता मिलते ही उनसे बचने का प्रयास करती है | यह कहना है घोंडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का | भीष्म शर्मा कहते हैं वादों से कन्नी काटना भाजपा की फितरत है | दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के नारे के बाद 1993 में सत्ता में आई भाजपा को अपना वादा याद ही नहीं रहा था ,तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी भाजपा अपना वादा नहीं निभा पाई |
जनता नें भाजपा को ऐसी शिकस्त दी कि भाजपा 27 साल तक दिल्ली की सत्ता को तरसती रही | भीष्म शर्मा कहते हैं भाजपा इस बार भी केवल इसलिए सत्ता में आई है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का मत विभाजित हो गया और भाजपा को मत विभाजन का फायदा मिल गया | भीष्म शर्मा कहते हैं आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी लोगो को झूठे सब्जबाग दिखाकर तुच्छ राजनीति करती है जबकि कांग्रेस मूल्यों पर आधारित विकास की बात करती है | कांग्रेस चुनाव में जो भी वादे करती है उन्हें पूरा करती है जैसे कांग्रेस की तेलंगाना सरकार ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए 25 हजार करोड़ ब्याज मुक्त देने की घोषणा की है।
देश भर में भाजपा शासित राज्यों में चुनावी घोषणाओं को या तो लागू नही किया अगर किया है भी वो अंश भर भी नही किया है। यही स्थिति दिल्ली की है कि चुनाव से पहले मोदी की गारंटियों की घोषणा तो की थी परंतु उनको लागू करने की दिशा में जनहित में कोई कदम नही उठाया है। भीष्म शर्मा कहते हैं कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश ,तेलंगाना तथा कर्नाटक में जनता से जो भी वादे किए थे सभी साल भर के भीतर पूरे करके दिखाए वहीं भाजपा के वादे जुमले ही साबित हुए हैं | अभी ताजा -ताजा जो वादे किए थे जनता के सामने हैं ना तो महिलाओं के खाते में राशि आई और ना ही होली के मौके पर महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिला |



