Home आमने सामने दिल्ली में लम्बे समय बाद जमीन पर उतर हुई विकास युग की...

दिल्ली में लम्बे समय बाद जमीन पर उतर हुई विकास युग की शुरुआत : दीपक गाबा

0
85
दीपक गाबा
दिल्ली में लम्बे समय बाद जमीन पर उतर हुई विकास युग की शुरुआत : दीपक गाबा

दिल्ली में लम्बे समय बाद जमीन पर उतर हुई विकास युग की शुरुआत : दीपक गाबा

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में एक लम्बे समय बाद दिल्ली की सरकार जमीन पर उतर कर जन समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय होती दिख रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं स्व.मदनलाल खुराना तथा साहब सिंह वर्मा के समय जिस तरह से सरकार धरातल पर उतर काम करती थी ठीक उसी तर्ज पर रेखा गुप्ता सरकार अपनी टीम के साथ धरातल पर उतर जन समस्याओं का अध्ययन कर उनके समाधान की योजना बना रही है | दीपक गाबा कहते हैं भाजपा के संकल्प पत्र तथा गारंटी को देखते हुए सरकार तेजी से मिशन को पूरा करने को निकल पड़ी है |

महिला सम्मान योजना हो या यमुना की सफाई अथवा सडकों की मरम्मत व रखरखाव सभी पर तेजी के साथ काम शुरू हो चुका है जिसे देखते हुए कहा जा सकता है मोदी जी के नेत्रत्व वाली सरकार दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है | दीपक गाबा कहते है मुख्यमंत्री तथा मंत्री लगातार विधायकों औरअधिकारियों के साथ बैठक ले वर्षों की उपेक्षा के बाद युद्ध स्तर पर विकास कार्य के लिए योजनाएं बनाने में जुट गए हैं | दीपक गाबा कहते हैं सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए है वे सीधे विधायकों से परामर्श कर समस्याओं के समाधान खोजे ताकि व्यर्थ में समय बर्बाद नहीं हो |

दीपक गाबा कहते हैं दिल्ली में वर्षों से लंबित विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार की यह ऐतिहासिक पहल है। अब हर विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रख रहे हैं, और संबंधित विभागों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए जा रहे हैं।

दीपक गाबा कहते हैं सड़कों के रखरखाव,मरम्मत ,बरसात से पूर्व नालों की सफाई ,सीवर सफाई तथा जल निकासी प्रबंधन के साथ-साथ सरकार अतिक्रमण को ले बेहद गंभीर है तथा अतिक्रमण से मुक्ति के लिए प्रयास करने शुरू कर दिए गए है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here