सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

ODI में सबसे तेज 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 हजार रन, बेस्ट बैटिंग एवरेज; जानें वनडे में कोहली के 10 ‘विराट’ रिकॉर्ड

3 मिनट पढ़ें
ODI

ODI में सबसे तेज 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 हजार रन, बेस्ट बैटिंग एवरेज; जानें वनडे में कोहली के 10 'विराट' रिकॉर्ड

Advertisement

Virat Kohli Records List: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट अपने आखिरी चरण में प्रवेश कर गया है. इस टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है, लेकिन सबकी नजरें टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर टिकी हुई हैं क्योंकि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 300वां वनडे मैच (Virat Kohli 300th ODI Match) खेल रहे होंगे. कोहली को ऐसे ही वनडे क्रिकेट का ‘बादशाह’ नहीं कहा जाता, उन्होंने हाल ही में सबसे तेज 14,000 ODI रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. यहां देखिए विराट के कुछ दिलचस्प आंकड़े, जिन्हें देख आप भी विराट की वाहवाही करने लगेंगे.

सबसे तेज दौड़ रही विराट कोहली की रेलगाड़ी

विराट कोहली ने हाल ही में 287 वनडे पारियों में 14,000 रन पूरे किए थे. कोहली के रिकॉर्ड्स की सूची बहुत लंबी है. दरअसल वनडे क्रिकेट में विराट सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. इसके बाद सबसे तेज 9 हजार, 10 हजार, 11 हजार, 12 हजार, 13 हजार और सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी विराट कोहली ही हैं. यहां देखिए 8-14 हजार रन बनाने के लिए प्रति हजार रन विराट ने कुल कितनी पारियां खेली थीं.

  • सबसे तेज 8 हजार रन – 175 पारी (विराट कोहली)
  • सबसे तेज 9 हजार रन – 194 पारी (विराट कोहली)
  • सबसे तेज 10 हजार रन – 205 पारी (विराट कोहली)
  • सबसे तेज 11 हजार रन – 222 पारी (विराट कोहली)
  • सबसे तेज 12 हजार रन – 242 पारी (विराट कोहली)
  • सबसे तेज 13 हजार रन – 267 पारी (विराट कोहली)
  • सबसे तेज 14 हजार रन – 287 पारी (विराट कोहली)

विराट कोहली के महान रिकॉर्ड्स

-100 से ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली का औसत सबसे बढ़िया है. विराट ने अब तक वनडे करियर में 58.20 के औसत से 14,020 रन बनाए हैं.

-विराट कोहली वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. विराट ने अब तक 51 वनडे सेंचुरी लगाई हैं. सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक लगाए थे.

-विराट कोहली को चेज मास्टर भी कहा जाता है. उनका चेज करते हुए वनडे औसत 64.4 है. वो चेज करते हुए अब तक 28 शतक लगा चुके हैं.

Advertisement

-विराट कोहली वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक लगाए हैं.

-किसी ICC वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है. उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में 765 रन बनाए थे.

-विराट कोहली को 2011-2020 दशक में ‘क्रिकेटर ऑफ द डेकेड’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वो साल 2012, 2017, 2018, 2023 में वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *