सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Mahakubh 2025: जूही चावला ने किया संगम में स्नान, कहा- ‘आज मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सुबह है’

2 मिनट पढ़ें
Mahakubh 2025

Mahakubh 2025: जूही चावला ने किया संगम में स्नान, कहा- 'आज मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सुबह है'

Advertisement

Mahakubh 2025: महाकुंभ मेले में जाने और संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए सेलेब्स का भी तांता लगा हुआ है. एक के बाद एक फिल्मी और टीवी सितारे महाकुंभ पहुंच रहे हैं. वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला भी महाकुंभ पहुंच गई हैं और वहां उन्होंने पवित्र स्नान भी कर लिया है. संगम में स्नान करने के बाद एक्ट्रेस ने अपने एक्सपीरियंस और महाकुंभ को लेकर बात की है.

महाकुंभ पहुंचीं जूही चावला को इस दौरान लाइट पिंक कलर का सूट पहने देखा गया. खुले बाल, सिर पर हैट और आंखों पर काला चश्मा लगाए एक्ट्रे बेहद खूबसूरत और फ्रेश लग रही थीं. इस दौरान जूही को गले में फूलों की माला पहने भी देखा गया.

 

‘ये बहुत खास और खूबसूरत एक्सपीरियंस था’
एएनआई से बात करते हुए जूही चावला ने कहा- ‘आज की सुबह मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सुबह है. मैंने संगम में पवित्र स्नान किया है. मैं इस जगह को छोड़ना नहीं चाहती. ये बहुत खास और खूबसूरत एक्सपीरियंस था. मैं पुलिस और सभी का शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन लोगों ने यहां इतने अच्छे इंतजाम किए हुए हैं.’ जूही चावला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी महाकुंभ के कैंप की एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘आज की सुबह हमारा कैंप.’

Advertisement

Mahakubh 2025: जूही चावला ने किया संगम में स्नान, कहा- 'आज मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत सुबह है

इन फिल्मी सितारों ने किया महाकुंभ में स्नान
बता दें कि जूही चावला से पहले अनुपम खेर, विवेक ओबेरॉय, राजकुमार राव, विक्की कौशल और हेमा मालिनी भी महाकुंभ जा चुके हैं. इसके अलावा रेमो डिसूजा, पूनम पांडे और गुरू रंधावा भी महाकुंभ पहुंचकर संगम में स्नान कर चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *