सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से होगा दिल्ली के लोगो का भला : गुरमीत सिंह सूरा

3 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से होगा दिल्ली के लोगो का भला : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से होगा दिल्ली के लोगो का भला : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है वहीं दिल्ली नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी बहुमत खो चुकी है और अगले सत्र में निगम की सत्ता पर भी भाजपा काबिज होगी इसमें कोई संदेह नहीं है | यह कहना है पूर्वी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा का कहना है भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने से दिल्ली की जनता को लाभ मिलेगा और लोगो के जरूरी काम आसानी से हो जाया करेंगे |

गुरमीत सिंह सूरा कहते है भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो बन ही चुकी है दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा बहुमत का आंकड़ा छू चुकी है और महापौर के चुनाव में इस बार भाजपा का जीतना तय है | और इस तरह राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार,दिल्ली सरकार तथा दिल्ली नगर निगम सभी जगह भाजपा का शासन होगा जिसका सीधे -सीधे जनता को फायदा होगा | लोगो को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आसानी हो जायेगी | और जनता को ट्रिपल इंजन सरकार का फायदा मिलेगा |

Advertisement

गुरमीत सिंह सूरा कहते है जिस तरह लोक सभा चुनावों में देश तथा दिल्ली की जनता नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया था इस बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में दिल्ली की जनता नें मोदी जी की गारंटी पर भरोसा जताया जिसका परिणाम यह रहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली | जहां तक नगर निगम का सवाल है विधानसभा चुनाव से पहले निगम के सदन में आम आदमी पार्टी का बहुमत था लेकिन धीरे-धीरे आप पार्टी बिखरने लगी और भाजपा तथा आम आदमी संख्याबल के आधार पर सदन में बराबरी पर आ चुकी है जबकि आप पार्टी के पार्षदों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जरी है | क्योंकि आप पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है यह बात जनता नें तो साबित कर ही दी अब आप पार्टी के नेता और पार्षद भी समझ रहे हैं |

गुरमीत सिंह सूर कहते हैं करीब एक दर्जन पार्षद विधायक बन चुके हैं जहां उप चुनाव होंगे और सभी वार्डों से भाजपा की जीत होगी | अभी निगम में करीब एक दर्जन विधायकों का मनोनयन भी होना है ऐसे में यह तय है आगामी सत्र में नगर निगम में भी भाजपा का सरकार बनेगी जिसके चलते दिल्ली के लोगो को एक बड़ी राहत मिलेगी और उनके छोटे से ले बड़े सभी काम एक ही नेत्रत्व के झंडे तले आसानी से हुआ करेगें |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *