सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली और आसपास के राज्यों में भाजपा की सरकारों में रहेगा तालमेल : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल

दिल्ली और आसपास के राज्यों में भाजपा की सरकारों में रहेगा तालमेल : मुकेश बंसल

Advertisement

दिल्ली और आसपास के राज्यों में भाजपा की सरकारों में रहेगा तालमेल : मुकेश बंसल

* सब करेंगे तालमेल से काम

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ( वीर अर्जुन ) : दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने दिल्ली में 48 सीटें जीती है तो वही आप मात्र 22 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है। कांग्रेस दिल्ली में एक सीट भी नहीं जीत पाई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर बात करते हुए कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि यह दिल्ली वालों का सौभाग्य है कि अब दिल्ली में भाजपा अपनी जनहित नीतियों को लागू करेगी और दिल्ली की जनता का संपूर्ण विकास होगा।

Advertisement

मुकेश बंसल ने आगे कहा कि जो गारंटियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता को दी हैं उन गारंटीयों को जरूर पूरा किया जाएगा क्योंकि लगभग देश के जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उन सभी राज्यों में भाजपा ने अपनी जनहित योजनाओं को लागू किया है चाहे वह महिला सम्मान निधि योजना हो या लाडली योजना हो।

मुकेश बंसल ने आगे कहा कि आयुष्मान योजना पूरे देश में लागू है बस दिल्ली और पश्चिम बंगाल में नहीं थी लेकिन अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है तो दिल्ली में भी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा। मुकेश बंसल ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी के राज में दिल्ली की जनता को जो गंदे पानी की समस्या हुई है अब उस समस्या का भी समाधान किया जाएगा, इलेक्ट्रिक बसों के अधिक इस्तेमाल से बढ़ते प्रदूषण की समस्या को भी हल किया जाएगा। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में एक ही पार्टी की सरकार है जिससे सरकारों को अब तालमेल बिठाने में आसानी होगी और हर राज्य का संपूर्ण विकास होगा। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद यमुना की साफ सफाई पर काम किया जाएगा, कूड़े के पहाड़ को कम किया जाएगा, जनता को सुविधाएं दी जाएंगी, इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि लोगों को परेशानियां न हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *