सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मोदी जी की गारंटियों पर मुहर लगाई दिल्ली नें रोमेश चन्द्र गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
रोमेश चन्द्र गुप्ता

मोदी जी की गारंटियों पर मुहर लगाई दिल्ली नें रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

मोदी जी की गारंटियों पर मुहर लगाई दिल्ली नें रोमेश चन्द्र गुप्ता

* कुशासन पर भाजपा के सुशासन की जीत है

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने 27 साल बाद शानदार जीत हासिल की है तो वहीं आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली बंपर जीत पर बात करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहदरा जिला के महामंत्री रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत, झूठ के ऊपर सच की जीत है, आम आदमी पार्टी के कुशासन के ऊपर भाजपा के सुशासन की जीत है।

Advertisement

रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत इस बात का सबूत है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से परेशान हो गई थी, दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों से परेशान हो गई थी, दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के नेताओं के लगातार घोटालों से परेशान हो गई थी और दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से छुटकारा चाहती थी और इसी के तहत दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाई ताकि जिस तरीके से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी विकास के कार्य कर रही है ठीक उसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में भी दिल्ली की जनता के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करें।

रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के दिग्गज चेहरे अरविंद केजरीवाल की हार, मनीष सिसोदिया की हार, इस बात का सबूत है कि दिल्ली की जनता से 10 साल पहले जो झूठ अरविंद केजरीवाल ने बोला था कि वह आम आदमी है और वह आम आदमी के लिए कार्य करेंगे उसका सच दिल्ली की जनता को पता लग गया है, दिल्ली की जनता को पता लग गया है कि 10 सालों में दिल्ली की जनता से जनहित नीति के नाम पर झूठ बोलकर अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े घोटालेबाज और उनकी आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी के रूप में सामने आई, दिल्ली की जनता को इस बात का एहसास हो गया है कि 10 वर्ष में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के हित के लिए कुछ नहीं किया बस घोटाले करके अपनी और अपने मंत्रियों की जेबों को भरा इसलिए दिल्ली की जनता ने न सिर्फ आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता से हटाया बल्कि अरविंद केजरीवाल को, मनीष सिसोदिया को भी चुनाव हराया और इस का प्रमाण दिया की जनता से बड़ा कोई नहीं होता अगर जनता किसी आम आदमी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाते हुए उसे अर्श तक पहुंचा सकती है तो जनता किसी पूर्व मुख्यमंत्री को चुनाव हराकर फर्श पर भी पहुंचा सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *