सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

तैश में आकर छोटे भाई पर चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती कराकर बड़ा भाई फरार, इलाज के दौरान मौत

2 मिनट पढ़ें
गोली

तैश में आकर छोटे भाई पर चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती कराकर बड़ा भाई फरार, इलाज के दौरान मौत

Advertisement

Delhi Murder Case: साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के लाजपत नगर में दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है. घर के भीतर दो भाइयों की कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. बड़े भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 18 वर्षीय अक्षय कश्यप के रूप में हुई है. पुलिस ने हमलावर अभिषेक अमन को गिरफ्तार कर लिया है.

डीसीपी रवि सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कल सुबह सफदरजंग अस्पताल से लाजपत नगर थाना की पुलिस को एमएलसी की सूचना प्राप्त हुई थी. अस्पताल की तरफ से बताया गया कि नेहरू नगर निवासी अक्षय कश्यप गोली लगने से घायल हो गया था. घटना के बाद भाई ने अक्षय कश्यप को अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान छोटे भाई की मौत हो गई. डॉक्टर के अनुसार वारदात देर रात 1:30 बजे की थी. भाई अस्पताल में भर्ती कराने के बाद फरार हो गया था.

दो भाइयों का विवाद खूनी संघर्ष में बदला 

डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक युवक के पिता अरुण टिफिन सप्लाई का काम करते हैं. दोनों बेटों अभिषेक और अक्षय के बीच रात में किसी बात पर विवाद हुआ था. तैश में आकर अभिषेक ने घर के भीतर छोटे भाई अक्षय पर गोली चला दी. फायरिंग के बाद भाई घायल अक्षय को अस्पताल पहुंचाकर फरार हो गया.

Advertisement

छोटे भाई की गोली मारकर ले ली जान

पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस और मैगजीन भी बरामद किया गया है. पूछताछ में आरोपी गुनाह स्वीकार किया है. उसने विवाद में छोटे भाई पर गोली चलाने की बात स्वीकारी है. पुलिस के अनुसार आरोपी को बैड करेक्टर घोषित किया गया है. आरोपी के खिलाफ लाजपत नगर थाने में चार मामले दर्ज हैं. फायरिंग कर हत्याकांड में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *