सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Delhi Exit Poll Result: दिल्ली में अगर जीती BJP तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? चर्चा के केंद्र में आया ये सवाल

3 मिनट पढ़ें
Delhi Exit Poll Result

Delhi Exit Poll Result: दिल्ली में अगर जीती BJP तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री? चर्चा के केंद्र में आया ये सवाल

Delhi Chunav Exit Poll Result 2025: दिल्ली में आए एग्जिट पोल के नतीजों ने सभी हैरान कर दिया है. इसमें दो दशक के बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के आंकड़ों पर बीजेपी का दावा है कि नतीजे इससे भी कहीं ज्यादा बेहतर होंगे. जहां, बीजेपी के तमाम नेता दिल्ली में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं वहीं सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर बीजेपी का कोई भी नेता खुलकर जवाब नहीं दे रहा है.

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी भी नेता के नाम का ऐलान नहीं किया. पार्टी का कहना है कि चुनावी नतीजों के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा.

आप ने उछाला प्रवेश वर्मा का नाम? 
चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा का नाम सीएम पद को लेकर उछाला. प्रवेश वर्मा के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी उनके नाम को आगे कर सकती है. पिछले साल 25 दिसंबर 2024 को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि बीजेपी प्रवेश वर्मा को अपना सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है.

इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी की तरफ से दिल्ली सीएम पद के लिए कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का नाम उछाला था. अब सवाल है कि अगर बीजेपी दिल्ली में चुनाव जीतती है तो क्या इन दोनों नेताओं में से किसी एक को सीएन बननने का मौका मिल सकती है.?

क्या बोले प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी?
उधर, जब बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा से उनके सीएम फेस बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने गोलमोल करते हुए कहा कि ये ऐसा सवाल है जिसका जवाब मैं नहीं दे सकता हूं. उनके अलावा यही सवाल जब रमेश बिधूड़ी से किया गया तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मेरा किसी पद पर कोई दावा नहीं है मैं जनता की सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं.

CM को लेकर चौंका सकती है बीजेपी?
वहीं आठ फरवरी को अगर दिल्ली में चुनावी नतीजे बीजेपी के पक्ष में आते हैं तो पार्टी मुख्यमंत्री पद को लेकर चौंकाने वाला फैसला भी ले सकती है. ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि बीजेपी पहले भी ऐसा कर चुकी है. दरअसल, साल 2023 में हुए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर तीनों ही राज्यों में बीजेपी ने नए चेहरों को मौका दिया था. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मोहन यादव, छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय और राजस्थान में पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया था.

अब राजधानी दिल्ली के सियासी हल्कों में ये बात भी कही जा रही है कि अगर बीजेपी दिल्ली में चुनाव जीतती है तो पार्टी किसी नए चेहरे पर भी दांव खेल सकती है. हालांकि दिल्ली में जनता ने अपना प्यार किस सियासी दल पर लुटाया है ये आठ फरवरी को चुनावी परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *