सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

विजय देवरकोंडा संग काम करने में ‘अनकंफर्टेबल’ थीं अनन्या पांडे, फिर पापा चंकी पांडे ने लिया था ये फैसला

2 मिनट पढ़ें
विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा संग काम करने में 'अनकंफर्टेबल' थीं अनन्या पांडे, फिर पापा चंकी पांडे ने लिया था ये फैसला

Chunky Panday On Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ में काम किया था. 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. अब अनन्या के पिता चंकी पांडे ने खुलासा किया है कि ‘लाइगर’ को लेकर एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि वे इसके लिए तैयार नहीं हैं. हालांकि चंकी ने ही उन्हें सलाह दी थी कि उन्हें ये फिल्म करनी चाहिए.

मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में चंकी पांडे ने खुलासा किया कि ‘लाइगर’ के बाद से उन्होंने अनन्या पांडे को सलाह देनी बंद कर दी. उन्होंने बेटी की सीरीज ‘कॉल मी बे’ को लेकर भी बात की और खुद को पुरानी सोच वाला बताया.

Liger Movie Review: Film One Man Show, All About Vijay Deverakonda

‘वो अनकंफर्टेबल थी’
चंकी पांडे ने ‘लाइगर’ को लेकर कहा कि अनन्या पांडे विजय देवरकोंडा की फिल्म में काम करने में अनकंफर्टेबल थीं. उन्होंने कहा- ‘जब उसने मुझसे पूछा कि क्या उसे ये फिल्म करनी चाहिए, तो वो सोच रही थी कि वो इसके लिए बहुत छोटी है. उसने कहा कि पापा, मैं ऐसा करने के लिए बहुत छोटी हूं. मैंने कहा था कि आप ये करे. ये एक कमर्शियल फिल्म है, एक बड़ी फिल्म है लेकिन शायद वो सही थी. वो इसे करने के लिए बहुत छोटी थी. वो अनकंफर्टेबल थी. उसने कहा कि शायद मैं इसके लिए बहुत छोटा हूं. वो तब उलझन में थी.’

Liger Movie Review: Film One Man Show, All About Vijay Deverakonda

‘कॉल मी बे’ के लिए मना कर देते चंकी पांडे
चंकी पांडे ने आगे ये भी बताया कि ‘लाइगर’ के बाद से उन्होंने अनन्या पांडे पर फिल्में करने के लिए प्रेशर नहीं डाला. उन्होंने कहा- ‘उस दिन के बाद, मैंने उस पर कभी कोई दबाव नहीं डाला. शायद मैं गलत था. मैं पुराने स्कूल का हूं. मैं और कुछ नहीं जानता. अगर उसने मुझसे पूछा होता कि पापा, क्या मुझे बे करना चाहिए? तो मैंने मना कर दिया होता.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *