सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाले के पिता बांग्लादेश सरकार से मांगेंगे मदद, बोले- मेरा बेटा बेकसूर

2 मिनट पढ़ें
Saif Ali Khan Attack Case

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाले के पिता बांग्लादेश सरकार से मांगेंगे मदद, बोले- मेरा बेटा बेकसूर

Advertisement

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोप में मुंबई पुलिस ने जिस बांग्लादेशी शख्स को पकड़ा है, अब उसके पिता का बयान आया है. आरोपी हमलावर शरीफुल इस्लाम शहजाद के पिता मोहम्मद रुहुल अमीन फकीर का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है. उन्होंने कहा है कि वह हमलावर जैसा दिखता है इसलिए उसे पकड़ रखा है. रुहुल अमीन ने मदद के लिए बांग्लादेश सरकार के पास जाने की भी बात कही है.

रुहुल अमीन ने ANI से बातचीत करते हुए बताया, ‘मुझे कुछ यू-ट्यूब चैनल्स और पत्रकारों के फोन के जरिए पता चला कि मेरे बेटे को भारत में पकड़ लिया है. मेरे बेटे को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह उस हमलावर जैसा दिखता है. मेरा बच्चा बेकसूर है. मैं अब 3-4 दिन बाद बांग्लादेश विदेश मंत्रालय में जाऊंगा और उनसे मेरे बेटे को छुड़ाने की गुहार करूंगा.’ रुहुल अमीन का कहना है कि उनका बेटा 6-7 महीने पहले ही भारत गया है. इतने कम समय में वह इतने बड़े इंसान के यहां कैसे घुस सकता है.

शरीफुल ने क्यों छोड़ा बांग्लादेश?
रुहुल अमीन ने अपने बेटे के बांग्लादेश छोड़ने का कारण भी बताया. उन्होंने बताया, ‘मेरा परिवार खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP) से जुड़ा हुआ है. जब पिछले साल शेख हसीना फिर से सत्ता में आ गई तो हमें प्रताड़ित किया जाने लगा. मेरा बेटा खालिदा जिया का बड़ा समर्थक था, इसलिए उसे और ज्यादा प्रताड़ना झेलनी पड़ी. इसी से तंग आकर उसने बांग्लादेश छोड़कर भारत जाने की योजना बनाई.

Advertisement

IANS से बातचीत करते हुए रुहूल अमीन कहते हैं कि शरीफुल की गलती बस यह हुई कि वह अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी में जो हमलावर दिख रहा है उसके बाल बड़े हैं, मेरा बेटा कभी बड़े बाल रखना पसंद नहीं करता.

16 जनवरी की तड़के हुआ था हमला
16 जनवरी की तड़के सैफ अली खान के घर में घुसकर एक शख्स ने चाकू चलाया था. इस हमले में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनकी रीढ़ की हड्डी में भी चाकू फंसा मिला था. फिलहाल, सैफ लीलावती हॉस्पिटल में है. उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *