सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

टीवी एक्टर योगेश महाजन का 44 की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

2 मिनट पढ़ें
योगेश महाजन

टीवी एक्टर योगेश महाजन का 44 की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

Advertisement

Yogesh Mahajan Passes Away: टीवी और मराठी फिल्म एक्टर योगेश महाजन का अचानक निधन हो गया है. एक्टर ने 44 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. वे अपने उमेरगांव के फ्लैट में मृत पाए गए. उनके अचानक निधन से उनके परिवार और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है.

योगेश महाजन का 19 जनवरी, 2025 को अचानक दिल की धड़कन रुकने से दुखद निधन हो गया था. अस्पताल ले जाने के बाद ही डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी थी. अब एक्टर का अंतिम संस्कार 20 जनवरी, 2025 को मुंबई के बोरीवली पश्चिम में प्रगति हाई स्कूल के पास गोरारी -2 श्मशान में होगा.

टीवी एक्टर योगेश महाजन का 44 की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

को-स्टार ने योगेश के निधन पर जताया शोक
योगेश महाजन के निधन पर उनकी को-एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने ईटाइम्स से बात करते हुए शोक जाहिर किया है. उन्होंने कहा- ‘मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती. इतने अद्भुत इंसान और एक्टर. हमारे पास गहरे सीन थे लेकिन कैमरे के बाहर ये बहुत मजेदार था. वो हमेशा पॉजीटिव रहते थे और मैं बैठे-बैठे समाचार सुनकर हैरान हूं. कई बार हमने उनकी कार में सफर किया और गहरी बातचीत की. मुझे दुख है कि काम के दौरान हमारा संपर्क टूट गया, लेकिन एक प्रोजेक्ट से दूसरे प्रोजेक्ट पर जाना सामान्य बात है, लेकिन रिश्ते का असर बना रहता है. मेरे दोस्त के परिवार के लिए बहुत खेद है.’

Advertisement

 

बता दें कि योगेश शादीशुदा थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी और उनका सात साल का बेटा है जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हुई हैं.

योगेश महाजन का वर्कफ्रंट
योगेश महाजन इन दिनों टीवी शो शिव शक्ति तप त्याग तांडव में दिखाई दे रहे थे. इसके अलावा वे अदालत, जय श्री कृष्णा, चक्रवर्ती अशोक सम्राट और देवों के देव महादेव जैसे शो में काम कर चुके हैं. योगेश महाजन मराठी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने मुंबईचे शहाणे और समसाराची माया जैसी मराठी फिल्मों में काम करके काफी फेम हासिल किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *