सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सी.आर.एच के दूसरे स्थापना दिवस पर देश की सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला

3 मिनट पढ़ें
स्वामी चक्रपाणि महाराज

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सी.आर.एच के दूसरे स्थापना दिवस पर देश की सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला

Advertisement

स्वामी चक्रपाणि महाराज ने सी.आर.एच अस्पताल के दूसरे स्थापना दिवस पर डॉक्टरों की देश सेवा को राष्ट्रभक्ति बताया और उनकी सराहना की। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संगीत का आयोजन हुआ।

ग्रेटर नोएडा, 17 जनवरी – चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका सी.आर.एच नाक, कान, गला अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर ने 17 जनवरी को अपनी दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय हिंदू महासभा और संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सी.आर.एच अस्पताल को उसकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

स्वामी चक्रपाणि जी ने अपने संबोधन में सी.आर.एच की चिकित्सा सेवाओं की सराहना की और कहा कि स्वास्थ्य सेवा में यह अस्पताल अपनी उच्च गुणवत्ता और समर्पण से पूरे क्षेत्र में एक नई पहचान बना चुका है। स्वामी जी ने एम्स की गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. रचना गर्ग और डॉ. हरप्रीत सिंह कोचर की विशेष प्रशंसा की, जिन्होंने अपनी सेवाओं के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों डॉक्टरों को विदेश जाने का अवसर मिला था, लेकिन उन्होंने अमेरिका जैसे देश की सुख-सुविधाओं को छोड़कर भारत में रहकर सेवा करने का निर्णय लिया, जो कि एक सच्चे राष्ट्रभक्त का प्रतीक है।

स्वामी चक्रपाणि जी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अगर हमारे देश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना है, तो यह तभी संभव है जब अच्छे डॉक्टर विदेश की सुख-सुविधाओं को छोड़कर देश में सेवा करने का संकल्प लें। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ऐसे डॉक्टरों का योगदान राष्ट्र के लिए अनमोल है और उनका यह कदम इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर सी.आर.एच अस्पताल के निदेशक डॉ. रचना गर्ग और डॉ. हरप्रीत कोचर ने अस्पताल के समर्पित कर्मचारियों का धन्यवाद किया और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपनी सेवाओं में और अधिक उत्कृष्टता लाएं। डॉ. रचना गर्ग ने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा मरीजों की सेवा करना है और इस अस्पताल के माध्यम से वे अपनी पूरी क्षमता से लोगों की मदद करना चाहती हैं।

Advertisement

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र बंसल, डॉ. विकास सेंगर, डॉ. विनय शुक्ला, डॉ. रविंद्र, और डॉ. कुलविंदर का भी सम्मान किया गया। इसके साथ ही सी.आर.एच अस्पताल के विभिन्न कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए पुरस्कार दिए गए, जिनमें संतोष कुमार, रणविजय सिंह, आयुष मिश्रा, नाजिया खान, रानी देवी, दिनेश, अमित मिश्रा, मनीष कुमार, मनीष नागर, मोनालिशा, राहुल, छोटन कुमार, किशन चंद, मनोज सिन्हा, वंदना चौहान, रोहित नागर, नरेंद्र जी, सुमित कुमार, और हुकुम सिंह शामिल थे।

इस आयोजन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संगीत का भी आयोजन किया गया, जिससे सभी उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। स्वामी चक्रपाणि जी ने अंत में उत्तर प्रदेश में सकारात्मक सोच और भयमुक्त वातावरण के निर्माण के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन की सराहना की। उन्होंने डॉक्टरों से अपील की कि वे अपने देश में रहें और यहां की सेवा करें, ताकि देश में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का विकास हो सके।

कार्यक्रम में श्रीमती कमलप्रीत कौर, श्रीमती आदर्श मोहन कौर, सरदार रमणीत सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *