सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता सौंपने की तैयारी कर चुकी है : संदीप कपूर

3 मिनट पढ़ें
संदीप कपूर

दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता सौंपने की तैयारी कर चुकी है : संदीप कपूर

Advertisement

दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता सौंपने की तैयारी कर चुकी है : संदीप कपूर

* जनता दुखी हो चुकी है आप पार्टी के भ्रष्टाचार से

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली में बनने जा रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार जी हां ऐसा कहना है कृष्णा नगर वार्ड के निगम पार्षद व शाहदरा साउथ जोन के चेयरमैन संदीप कपूर का। संदीप कपूर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता एक ऐसी राजनीतिक पार्टी के मुख्यमंत्रियों को झेल रही है जिसने
दिल्ली की जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है। संदीप कपूर ने कहा कि 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने और उनकी आम आदमी पार्टी ने झूठ की बुनियाद पर दिल्ली में सरकार बनाई और उसके बाद दिल्ली की जनता के साथ ऐसा विश्वासघात किया कि पिछले 10 सालों में दिल्ली विनाश की ओर बढ़ती चली गई।

Advertisement

संदीप कपूर ने आगे कहा कि जिस आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जनता से झूठ बोलते हुए अपने आप को ईमानदार व सच्चा बताया उसके कुशासन और भ्रष्टाचार ने दस सालों में यह बात साबित कर दी कि वो अरविंद केजरीवाल सबसे बड़ा घोटालेबाज है और उसकी आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी है।

संदीप कपूर ने कहा कि आज दिल्ली की जनता पीड़ित है, परेशान है, दिल्ली की जनता को अपनी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं, आज दिल्ली की सड़कों की हालत खराब है, लोगों के घरों में गंदा पानी आता है, बारिश के समय में दिल्ली के अलग अलग इलाकों में इतना जलभराव हो जाता है की जगह जगह हादसे तक हो जाते हैं जिस वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है, प्रदूषण इतना कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है, मजबूरी में लोग दिल्ली छोड़कर अन्य शहरों में जा रहे हैं क्योंकि प्रदूषण से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं, अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं है, शिक्षा के नाम पर एक नए स्कूल का भी निर्माण कार्य नहीं हुआ है, जगह जगह बाजारों में शराब के ठेके खुले हुए हैं, महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं, युवा रोजगार के लिए परेशान हैं, बुजुर्गों के लिए पेंशन नहीं है, पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। संदीप कपूर ने कहा की पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी ने आबकारी नीति के नाम पर सबसे बड़ा घोटाला किया, अपने आप को ईमानदार बताते बताते अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए शीश महल बना लिया, जनता की जेब को खाली कर कर के आम आदमी पार्टी ने अपने मंत्रियों की जेबों को भरने का काम किया लेकिन अब दिल्ली की जनता ने पूरा मन बना लिया है कि जो दर्द और जो दुख अरविंद केजरीवाल ने और उनकी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को दिया है उसका परिणाम अब आम आदमी पार्टी को भुगतना ही पड़ेगा और अबकी बार दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को और उनकी आम आदमी पार्टी को चारों खाने चित्त करेगी और दिल्ली की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी को बिठाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *