सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

वोट की राजनीति के चलते पुजारी और ग्रंथियों को सम्मान राशि देने के लिए पंजीकरण किया : देवेन्द्र यादव

3 मिनट पढ़ें
देवेन्द्र यादव

वोट की राजनीति के चलते पुजारी और ग्रंथियों को सम्मान राशि देने के लिए पंजीकरण किया : देवेन्द्र यादव

Advertisement

वोट की राजनीति के चलते पुजारी और ग्रंथियों को सम्मान राशि देने के लिए पंजीकरण किया : देवेन्द्र यादव

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सभी दिल्लीवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी। देवेन्द्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनावों में वोट हासिल करने के लिए अरविन्द केजरीवाल हर दिन नई – नई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं परंतु सत्ता में आने के बाद शुरु की योजना हेतू फंड मुहैया कराने में सरकार के पास पर्याप्त साधन नही है। जब सरकार के पास पुरानी योजनाओं की राशि लोगों को देने के लिए नही है, तब केजरीवाल महिला सम्मान योजना, पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना आदि की घोषणा करके दिल्ली वालों को बेवकूफ क्यों बना रहे है, यह कांग्रेस नही दिल्ली की जनता जानना चाहती है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं अरविन्द केजरीवाल से पूछना चाहता हूॅ कि आप मंदिरों में पुजारियों और गुरुद्वारे में ग्रंथियों का सम्मान राशि देने के लिए पंजीकरण कर रहे है, लेकिन मस्जिद के मौलवी और मुआज्जिनों को मिलने वाला वेतन पिछले 18 महीनों से नही मिल रहा है, उस पर अरविन्द केजरीवाल या मुख्यमंत्री आतिशी ने चुप्पी क्यों साध रखी है, जबकि इमामों का वेतन वक्फ बोर्ड देता है। कल दिल्ली की मस्जिदों के इमामों और मुअज्जिनों ने अपने वेतन की मांग को लेकर लिए केजरीवाल निवास पर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

Advertisement

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल प्रतिदिन नई चुनावी घोषणा तो कर रहे है लेकिन उनका क्या हुआ जो दिल्ली के लाखों बुजुर्ग अपनी पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे है, गरीबों के राशन कार्ड नही बने, राशन नही मिल रहा है, पानी देने का वादा किया था, यमुना सफाई का वादा किया था उसका क्या हुआ? मेरा कहना यह है कि नई घोषणा करने से पहले पुरानी तो पूरी करो, लेकिन आम आदमी पार्टी ने पिछले 11 वर्षों में पुरानी कोई योजना पूरी नही की और केजरीवाल वोट की राजनीति के चलते नई की घोषणा कर रहे हैं।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविन्द केजरीवाल दिल्ली वालां के सामने पूरी तरह से उजागार हो चुके है कि उन्होंने दिल्ली या दिल्लीवालों के लिए मुफ्त की परेशानियां वाली रेवड़ी देने के अलावा कुछ नही दिया। जनता उनके असली चेहरे को पहचान चुकी है और सिर्फ वक्त का इंतजार कर रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हो या आम आदमी पार्टी हमेशा किसी न किसी रुप में विभाजन या भटकाव की बात करती है, भारत देश किसी एक या विशेष धर्म वाला नही यहां अलग-अलग सभी धर्मों का समावेश है और कांग्रेस की सोच सबको एक साथ लेकर चलने की रहती है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म के लोगों को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए जिसके कांग्रेस पार्टी ने हमेशा काम किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *