सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Kartik Aaryan Properties: कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदी दो नई प्रॉपर्टी, पहले करण जौहर की फिल्म के लिए फीस बढ़ाकर की थी 50 करोड़

2 मिनट पढ़ें
Kartik Aaryan Properties

Kartik Aaryan Properties: कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदी दो नई प्रॉपर्टी, पहले करण जौहर की फिल्म के लिए फीस बढ़ाकर की थी 50 करोड़

Advertisement

Kartik Aaryan Properties: भुल भुलैया 3 की शानदार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन धीरे-धीरे कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ते जा रहे हैं. इस बीच एक्टर ने हाल में ही अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में दो और नई प्रॉपर्टीज जोड़ ली है. कहा जा रहा है कि कार्तिक ने मुंबई में दो नई प्रपॉर्टीज खरीदी है.

करण जौहर से फिल्म के लिए 50 करोड़ मिलने का रूमर्ड 
हाल में ही कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के साथ फिल्म करने का ऐलान किया है. उन्होंने एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी साइन किया है. कहा जा रहा इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस 50 करोड़ रुपये तक कर दी है. फिल्म को समीर विद्वांस डायरेक्ट करेंगे.

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन वेट्रन प्रोड्यूसर आनंद पंडित की मदद से रियल एस्टेट में अवसर तलाश रहे हैं. पिछले कुछ हफ्तों से आनंद पंडित से जुड़े लोग एक्टर को अंधेरी में दो प्रोपर्टीज दिखा रहे हैं. इसमें एक रेजिडेंशियल और एक कमर्शियल स्पेस है जो कि 2000 स्क्वायर फीट तक फैला हुआ है.

Advertisement

 

हालांकि, कार्तिक आर्यन और उनकी टीम की तरफ से इस पर ऑफिशियली रिएक्शन नहीं आया है.

तेजी से अपना निवेश बढ़ा रहे हैं कार्तिक 
फिल्मों के साथ-साथ कार्तिक आर्यन रियल एस्टेट मार्केट में भी तेजी से अपनी पहुंच और पहचान बढ़ा रहे हैं. उनका प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो बड़ी तेजी से बढ़ रहा है. जुहू में उनके दो बड़े अपार्टमेंट हैं जिसकी वैल्यू 17 करोड़ के पार है. उन्होंने एक को किराये पर दे रखा है. वीरा देसाई में उनका ऑफिस है. वहीं वर्सोवा में भी कार्तिक आर्यन का एक अपार्टमेंट है. बता दें कि इसी इलाके में कार्तिक आर्यन अपने शुरुआती दिनों में बतौर पेइंग गेस्ट रहा करते थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *