सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, ये दो नेता BJP में शामिल

3 मिनट पढ़ें
AAP को झटका

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, ये दो नेता BJP में शामिल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी दलों की तैयारी चरम पर है. इस बीच आगामी चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगा है. लंबे वक्त तक गुरुद्वारा सिख प्रबंधन कमेटी से जुड़े रहे आप नेता बलबीर सिंह शनिवार (21 दिसंबर) को बीजेपी में शामिल हो गए. वो दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के छह बार सदस्य रहे.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के दिल्ली महासचिव आशीष सूद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. इसके साथ ही मुंडका से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक डॉ सुखवीर सिंह दलाल भी शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए और उन्होंने अपने पूर्व नेताओं पर काम ठीक से नहीं करने का आरोप लगाया.

सुखबीर सिंह दलाल का AAP पर निशाना

आप नेता सुखबीर सिंह दलाल ने BJP ज्वाइन करने के बाद अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ”वह देहात के नेता हैं और देहात के लिए काम करना चाहते हैं और जब वह आम आदमी पार्टी में थे तो वह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के मामले में अरविंद केजरीवाल से मिलने के प्रयास करते थे. विधायक होने के बावजूद भी उनसे अरविंद केजरीवाल नहीं मिलते थे.”

‘AAP सरकार ने 10 सालों में सिर्फ झूठ बोलने का काम किया’

उन्होंने आगे कहा, ”अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले दस सालों में सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के नाम पर भी उन्होंने सिर्फ झूठ ही बोला है. 2100 करोड़ रुपये की लागत से कागजों पर बनने वाली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में कुलपति से लेकर प्रोफेसर सभी लगा दिए गए हैं और उन्हें पिछले पांच सालों से पैसे भी दिए जा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई ईंट नहीं लगी है.

आप सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त- बलबीर सिंह 

विवेक विहार से सरदार बलबीर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कहा, ”आज एक ओर दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार चल रही है जो भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है और दूसरी तरफ केन्द्र में मोदी सरकार है जिन्होंने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत का सम्मान बढ़ाया है.”

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ”मोदी सरकार की एक खासियत है कि वह जिस भी योजना का शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं. आज सरदार बलबीर सिंह का नाम ऐसा कोई पंजाबी परिवार नहीं है, जो नहीं जानता हो इसलिए दिल्ली का दर्द वही समझ सकता है जो दिल्ली का हो. इसी तरह डॉ. सुखवीर सिंह दलाल दिल्ली देहात का एक प्रतिष्ठित नाम हैं.”

बहरहाल जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही पार्टियों के बीच आपस में एक दूसरे पर वार पलटवार का सिलसिला भी जारी है. बीते एक हफ्ते में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद में हुई चर्चा और उसके बाद हंगामा और प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर अपमान के आरोप लगा रही है तो वहीं बीजेपी भी पलटवार में पीछे नहीं है. वह अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी घोटाला मामले पर घेरते नज़र आ रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *