सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

अटेम्प्ट टू मर्डर, जानबूझकर चोट पहुंचाना… बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज कराई शिकायत?

2 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी

अटेम्प्ट टू मर्डर, जानबूझकर चोट पहुंचाना... बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज कराई शिकायत?

Advertisement

संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ को चिट्ठी लिखी है. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज ने एनडीए के बाकी नेताओं के साथ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अनुराग ठाकुर ने कहा, हमने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उसमें आज जो संसद में पूरा घटनाक्रम हुआ है उसकी जानकारी दी है. राहुल गांधी का जिस तरह का रवैया है उन्हें लगता है की वह कानून से ऊपर हैं. गांधी परिवार अपने आप को कानून से ऊपर समझता है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने शारीरिक हमला और उकसाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है की जैसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे. अनुराग ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी के ऊपर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 109 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है. धारा 109 अटेम्ट टू मर्डर की धारा है, जबकि धारा 117 जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना है.

बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उनके दोनों सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत  को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वो चोटिल हो गए. हालांकि, राहुल ने इन आरोपों से इनकार किया है. बीजेपी की नगालैंड से महिला सांसद फांनोन कोन्याक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बेहद करीब आकर खड़े हो गए थे, जिससे उन्हें दिक्कतें हुई. उन्होंने आरोप लगाया, “हम बेहद शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तभी राहुल गांधी आए और मेरे ऊपर चिल्लाने लगे. उन्हें किसी महिला के ऊपर चिल्लाना शोभा नहीं देता है.”

Advertisement

कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि बीजेपी सदस्यों ने संसद परिसर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत कई महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की, जो बीजेपी की तानाशाही को दिखाता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *