सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

SBI का लोगों को अलर्ट, डीपफेक से सावधान, किस तरह कर सकते हैं अपना बचाव?

2 मिनट पढ़ें
SBI

SBI का लोगों को अलर्ट, डीपफेक से सावधान, किस तरह कर सकते हैं अपना बचाव?

SBI Alerts On Deepfake: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों और आम जनता के लिए चेतावनी जारी की है. दरअसल सोशल मीडिया पर एसबीआई ने पोस्ट किया है. SBI ने कहा कि कुछ झूठी डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रही हैं. इन वीडियो में बैंक के उच्च अधिकारियों को दिखाया जा रहा है. ये वीडियो झूठे तरीके से कुछ निवेश योजनाओं को बढ़ावा देने या समर्थन देने का दावा कर रही हैं. जो पूरी तरह से झूठी है. SBI ने साफतौर पर कहा कि बैंक या उसके कोई भी अधिकारी ऐसी योजनाओं से जुड़े नहीं हैं.

SBI ने लोगों से की अपील-

SBI ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी धोखाधड़ी से बचें और इन वीडियो पर विश्वास बिल्कुल भरोसा नहीं करें. इस पोस्ट में लिखा है- चेतावनी, सार्वजनिक चेतावनी, डीपफेक वीडियो से सतर्क रहें. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने सभी ग्राहकों और आम जनता को सावधान करता है कि उसके शीर्ष प्रबंधन के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं, जो कुछ निवेश योजनाओं को लॉन्च करने या उनका समर्थन करने का दावा करते हैं.

 

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बैंक के उच्च अधिकारियों को दिखाया जा रहा है. ये वीडियो झूठे तरीके से कुछ निवेश योजनाओं को बढ़ावा देने या समर्थन देने का दावा कर रही हैं. डीपफेक वीडियो ऐसे वीडियो होते हैं जो वास्तविक दिखते हैं, लेकिन इन्हें AI और डीप लर्निंग तकनीकों से बदल दिया जाता है.

इनमें किसी के चेहरे या आवाज को बदलकर कुछ ऐसा दिखाया जाता है. ऐसा असल में नहीं हुआ होता है. यह तकनीक गलत जानकारी फैलाने, धोखाधड़ी करने या किसी को धोखा देने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *