सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गिरफ्तारी के बाद चंद घंटों में ही Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली जमानत, पीड़ित परिवार केस वापस लेने को तैयार

4 मिनट पढ़ें
Allu Arjun

गिरफ्तारी के बाद चंद घंटों में ही Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली जमानत, पीड़ित परिवार केस वापस लेने को तैयार

Advertisement

Allu Arjun News: हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मचीन भगदड़ में एक महिला की मौत से जुड़े मामले में अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. बता दें कि अल्लू अर्जुन की आज सुबह गिरफ्तारी हुई थी. उसके बाद शाम 4 के आसपास हैदराबाद की लोअर ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.

हालांकि, अल्लू ने गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही हाई कोर्ट से मामले से जुड़ी तुरंत सुनवाई को लेकर याचिका दायर कर दी थी. इसके बाद शाम 5 से 6 बजे के बीच तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है.

यहां जानिए पूरे मामले की टाइमलाइन, घटना कब हुई उसके बाद इस मामले में कब-कब क्या क्या हुआ?

गिरफ्तारी के बाद चंद घंटों में ही Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली जमानत, पीड़ित परिवार केस वापस लेने को तैयार

संध्या थिएटर में मची थी भगदड़

फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 का प्रीमियर था. इस दौरान यहां अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची. अल्लू अर्जुन के वहां पहुंचने के बाद मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और उसके दो बच्चों को आईसीयू में एडमिट करना पड़ा.

पुलिस ने दर्ज किया अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला

इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम के साथ-साथ थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था.

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और लोअर कोर्ट का फैसला

आज दोपहर करीब 12 से 1 के बीच अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के तुरंत बाद अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट से मामले को लेकर तुरंत सुनवाई से जुड़ी एक याचिका दायर की. हालांकि, नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें शाम करीब साढ़े 4 बजे के आसपास 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया.

हाई कोर्ट ने दी अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत

हैदराबाद लोअर कोर्ट के फैसले के थोड़ी देर बाद ही तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन की याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है. हाई कोर्ट का ये फैसला करीब 5 से साढ़े 5 बजे के बीच आया. यानी अल्लू अर्जुन से जुड़े इस मामले में कुछ ही घंटों में पुष्पा 2 एक्टर की गिरफ्तारी हुई, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला आया और फिर हाई कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत भी मिल गई.

Advertisement

गिरफ्तारी के दौरान अल्लू के सपोर्ट में आए सेलेब्स

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद चिरंजीवी, पवन कल्याण जैसे बड़े स्टार्स उनकी फैमिली के पास पहुंचे तो वहीं वरुण धवन और पायल रोहतगी जैसे एक्टर्स ने भी उनके बचाव में बयान जारी किया. रश्मिका मंदाना ने कहा कि उन्हें तो भरोसा भी नहीं हो रहा कि ये क्या हो रहा है. उन्होंने घटना पर शोक जताते हुए लिखा कि इसके लिए किसी एक इंसान को ब्लेम नहीं किया जा सकता.

गिरफ्तारी के बाद चंद घंटों में ही Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली जमानत, पीड़ित परिवार केस वापस लेने को तैयार

मृतक महिला के पति ने केस वापस लेने की बात कही

इसी दौरान मृतक महिला के पति ने भी केस वापस लेने की बात की. उन्होंने कहा कि जिस भगदड़ में उनकी पत्नी की जान गई उसमें अल्लू अर्जुन का कोई लेना-देना नहीं हैं. वो केस वापस लेने के लिए तैयार हैं. ये पूरी स्टोरी आप यहां पढ़ सकते हैं.

गिरफ्तारी के बाद चंद घंटों में ही Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली जमानत, पीड़ित परिवार केस वापस लेने को तैयार

अल्लू अर्जुन ने वीडियो जारी कर जताया था शोक

भगदड़ में महिला की जान जाने के बाद अल्लू अर्जुन ने वीडियो जारी कर घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये देने की बात कही थी. इसके अलावा, उन्होंने सभी मेडिकल खर्चों के साथ-साथ बच्चों के भविष्य में उनकी मदद का आश्वासन भी दिया था. उन्होंने इस मामले में क्या-क्या कहा था पूरी जानकारी आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

पुष्पा 2 के बारे में

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज होने के बाद हर दिन बड़ा रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने इंडिया में अभी तक 750 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाईड 1000 करोड़ का कलेक्शन करके आगे बढ़ रही है. सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी अहम रोल में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *