सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Firing: दिल्ली के शाहदरा में सुबह हुई 8 राउंड फायरिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की हत्या

2 मिनट पढ़ें
Delhi Firing

Delhi Firing: दिल्ली के शाहदरा में सुबह हुई 8 राउंड फायरिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की हत्या

Advertisement

Delhi Shahdara Firing: दिल्ली में अपराधिक घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. शनिवार (7 दिसंबर)  को एक बार फिर एक शख्स की हत्या से शाहदरा इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हत्या के इस वारदात की सूचना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए मिली. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने बताया है कि शाहदरा इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने सात से आठ राउंड की फायरिंग की. इस घटना में कारोबारी सुनील जैन की मौत हो गई.

शाहदरा निवासी कारोबारी सुनील जैन घटना के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. यह घटना शनिवार सुबह 8 बजकर 36 मिनट की है.

Advertisement

मौर्निंग वॉक के घर लौट रहे थे सुनील 

शाहदरा फर्श बाजार पुलिस के मुताबिक पुलिस के मुताबिक फायरिंग की घटना में सुनील जैन पुत्र सुखपाल चंद जैन निवासी कृष्णा नगर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बाद में उनकी मौत हो गई. वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे. बताया गया है कि उन्हें एक मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों ने गोली मार दी. क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *