सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने कसा दूसरे टेस्ट पर शिकंजा, रोहित-कोहली नाकाम तो स्टार्क ने लिया पंजा; जानें पहले दिन क्या-क्या हुआ

2 मिनट पढ़ें
IND vs AUS

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने कसा दूसरे टेस्ट पर शिकंजा, रोहित-कोहली नाकाम तो स्टार्क ने लिया पंजा; जानें पहले दिन क्या-क्या हुआ

IND vs AUS 2nd Test Day 1 Report: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं. इस पिंक-बॉल टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी, लेकिन टीम इंडिया मात्र 180 रनों पर ऑलआउट हो गई. पहले दिन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम 33 ओवर के खेल के बाद अब भी 94 रन पीछे है. मार्नस लबुशेन अभी 20 और नाथन मैकस्वीनी 38 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

भारतीय बैटिंग का बुरा हाल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में 1-0 से आगे चल रही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. पर्थ टेस्ट के शतकवीर यशस्वी जायसवाल इस बार गोल्डन डक का शिकार बने, जिन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया. केएल राहुल और शुभमन गिल के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई. राहुल और गिल ने क्रमशः 37 और 31 रन बनाए. भारत के दोनों सीनियर बल्लेबाज यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली फेल साबित हुए. ऋषभ पंत ने 21 रनों का योगदान दिया, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित नितीश रेड्डी ने किया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में 42 रन की पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया के नाम पहला दिन

ऑस्ट्रेलियाई टीम बैटिंग करने आई तो टीम को उस्मान ख्वाजा के रूप में शुरुआती झटका लगा. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा के हाथों 13 के स्कोर पर कैच करवाया. उसके बाद मार्नस लबुशेन और नाथन मैकस्वीनी 70 रनों की पार्टनरशिप कर चुके हैं. मैकस्वीनी अभी 38 रन और लबुशेन ने 20 रन बना लिए हैं. कंगारू टीम अब भी पहली पारी में 94 रनों से पीछे है. पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अधिकांश तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल किया. रविचंद्रन अश्विन को सिर्फ एक ओवर डालने का मौका मिला. पहले दिन का सार देखें तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारत की तुलना में अधिक घातक साबित हुए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *