सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली चुनाव से पहले देवेंद्र यादव ने भरी हुंकार, पुनर्वास कॉलोनियों के लोगों से किया ये वादा

3 मिनट पढ़ें
देवेंद्र यादव

दिल्ली चुनाव से पहले देवेंद्र यादव ने भरी हुंकार, पुनर्वास कॉलोनियों के लोगों से किया ये वादा

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी दिल्ली की जनता के सहयोग और समर्थन से 2025 में सत्ता में आ जाती है, तो राजधानी में पुनर्वास कॉलोनी के लाखों लोगों को मालिकाना हक देने का काम किया जाएगा.

आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि दोनों ही पार्टियों की अनदेखी और निष्क्रियता के चलते दशकों से पुनर्वास कॉलोनियों में रह रहे लोग दयनीय परिस्थितियों में जीने को मजबूर हैं. अब अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो इन गरीब लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाएगी. बता दें इन दिनों दिल्ली कांग्रेस की ओर से न्याय यात्रा निकाली जा रही है.

400 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा
इससे पहले कांग्रेस की तरफ से घोषणा की गई कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो दिल्लीवालों को 400 यूनिट फ्री बिजली देंगे. देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान लोगों की पीड़ा सुनने और दिल्ली की पुनर्वासित कॉलोनियों की दयनीय हालात देखने के बाद महसूस हुआ कि गरीब लोग नकरीय जीवन जी रहे है, जबकि लोकतंत्र में सबको बराबर अधिकार है.

उन्होंने कहा कि पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले लोग मूल सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. कांग्रेस की ओर से पुनर्वासित कॉलोनियां के लोग मालिकाना हक मिलने के बाद यहां खरीद फरोख्त कर सकते हैं. साथ ही बच्चों की शिक्षा और शादी-ब्याह कराने में मालिकाना हक होने पर लोन भी मिल सकेगा. कांग्रेस गरीब बस्तियों के बच्चों के लिए शिक्षा के बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएगी और नजदीक स्कूल भी खोलने के लिए योजना तैयार करेगी.

अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में अरविन्द केजरीवाल पुनर्वास कॉलोनियों के गरीब लोगों से हर बार झूठे और खोखले वादे करके वोट तो हासिल करते हैं, लेकिन उन्हें पलट कर आज तक नहीं देखा. यही हालात बीजेपी की है, वो निगम चुनावों, विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में मोदी के नाम पर वोट तो मांगते है, लेकिन मलीन, झुग्गी, पुनर्वास कॉलोनियों के लोगों का जीवन सुधारने के लिए योजनाओं को अमली जामा पहनाने में नाकाम साबित रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *