सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बॉलीवुड में शुक्रवार और साउथ में गुरुवार को ही क्यों रिलीज होती हैं फिल्में? नहीं जानते होंगे आप

2 मिनट पढ़ें
बॉलीवुड

बॉलीवुड में शुक्रवार और साउथ में गुरुवार को ही क्यों रिलीज होती हैं फिल्में? नहीं जानते होंगे आप

Advertisement

Why Bollywood Films Released Friday: आपने अकसर देखा होगा कि अधिकतर बॉलीवुड फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं. जबकि साउथ मूवी अधिकतर गुरुवार को रिलीज होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों दिनों को ही फिल्म रिलीज के लिए क्यों चुना गया है? दरअसल भारत में आजादी के कई वर्षों तक लोगों के पास रंगीन टीवी नहीं होती थी, जिसके कारण लोग फिल्में देखने के लिए थिएटर जाते थे. इसलिए फिल्म उद्योग में कर्मचारियों को शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी दी जाती थी, ताकि वे परिवार के साथ फिल्में देख सकें, जो फिल्म के कलेक्शन के हिसाब से भी अच्छा था.

शुक्रवार को माना जाता है देवी लक्ष्मी का दिन

इसके अलावा शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है, इसलिए निर्माता मानते हैं कि शुक्रवार को फिल्म रिलीज करने से उन्हें धन की प्राप्ति होगी. साथ ही शुक्रवार सप्ताह का आखिरी वर्किंग डे होता है. शनिवार और रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिल्में देखते हैं. इस वजह से फिल्म का कलेक्शन अच्छा होता है.

आजादी से पहले फिल्म उद्योग में शुक्रवार को रहती थी आधे दिन की छुट्टी

Advertisement

आपको बताते चलें कि आजादी से पहले फिल्म उद्योग में शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी रहती थी. साथ ही फिल्मों को शुक्रवार को रिलीज करने की शुरुआत हॉलीवुड में 1940 के आस-पास की गई थी.

वहीं, इसके अलावा साउथ की फिल्मों को गुरुवार को रिलीज करने की परंपरा है. इससे पहले फिल्मों को रिलीज करने से पहले उनका प्रचार किया जाता है. इसके लिए पोस्टर, प्रेस किट, और अन्य विज्ञापन सामग्री प्रकाशित की जाती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *