सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Murder: दिल्ली के पंचशील पार्क में 64 साल के बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, जानें परिजनों ने क्या कहा?

2 मिनट पढ़ें
Delhi Murder

Delhi Murder: दिल्ली के पंचशील पार्क में 64 साल के बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या, जानें परिजनों ने क्या कहा?

Advertisement

Delhi Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके के पंचशील पार्क में 25 नवंबर 2024 को एक 64 साल के बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है.

दिल्ली पुलिस को इस घटना की जानकारी PCR कॉल के जरिए मिली. बुजुर्ग के बेटे ने पुलिस को फोन किया था. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जहां बुजुर्ग रोहित कुमार लहूलुहान हालत में पाए गए. उनके शरीर पर कई जगह चाकू के घाव थे.

48 घंटे बाद भी हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

शुरुआती जांच में किसी भी तरह की पुरानी दुश्मनी की आशंका नहीं जताई गई है. इतना ही नहीं, पुलिस का कहना है कि घर से कोई सामान भी गायब नहीं है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

हमलावरों ने वारदात को ऐसे दिया अंजाम 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस मामले में लूट की संभावना कम है. हत्या किसी रंजिश या अन्य कारणों से की गई है. आरोपियों ने पहले पूरी जानकारी निकाली. फिर, बुजुर्ग कहां सोता है और दिनभर की क्या गतिविधियां है, उसके हमलावर हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

इस मामले में मृतक की पहचान 63 वर्षीय रोहित अलख के रूप में हुई है. वह लंबे समय से अपने परिवार के साथ पंचशील पार्क में रहता था. पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पहले बुजुर्ग के गले पर चाकू से पहले हमला किया. उसके बाद पेट में ताबड़तोड़ चाकू से बार किए. शव को कब्जे लेकर फॉरेंसिक और क्राइम टीम की सहायता से सबूत जुटाने का काम जारी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *