सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Adani Controversy: अडानी विवाद में आरोपों के घेरे में आंध्र प्रदेश की पूर्व सरकार, Ex-सीएम जगन मोहन रेड्डी भी घिरे

3 मिनट पढ़ें
Adani Controversy

Adani Controversy: अडानी विवाद में आरोपों के घेरे में आंध्र प्रदेश की पूर्व सरकार, Ex-सीएम जगन मोहन रेड्डी भी घिरे

Advertisement

Adani Group USA Controversy: अडानी समूह के खिलाफ अमेरिका में जो रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं वो दिनभर भारत में सबसे ज्यादा चर्चा के विषयों में से एक रहे. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने आरोप लगाया है कि भारत में सोलर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने के लिए अडानी समूह ने 265 मिलियन डॉलर (26 करोड़ डॉलर) से ज्यादा घूस दी है. अब इन आरोपों के घेरे में आंध्र प्रदेश की पूर्व सरकार भी आती दिख रही है.

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी भी सवालों में घिरे

अमेरिका सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के अभियोग में आरोप हैं कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और अन्य सरकारी अधिकारियों को घूस देकर सरकारी पावर सप्लाई एग्रीमेंट्स (PSAs) हासिल किए गए हैं. अडानी समूह के ऊपर जिन राज्यों में रिश्वत देने का आरोप है उनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के नाम सामने आ रहे हैं.

1750 करोड़ रुपये की रिश्वत आंध्र प्रदेश की पूर्व सरकार को-आरोप

यूएस एक्सचेंज एंड सिक्योरिटीज कमीशन के आरोपों के मुताबिक अडानी ग्रुप ने (267 मिलियन डॉलर) 2029 करोड़ रुपये की रिश्वत में से 1750 करोड़ रुपये (लगभग 231 मिलियन) की रकम आंध्र प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और ऑफिशियल्स को दी ताकि आंध्र प्रदेश में कई पावर कॉन्ट्रेक्ट्स हासिल किए जा सकें. आंध्र प्रदेश में हाई रैंकिंग अधिकारियों को देने की बात न्यूयॉर्क कोर्ट (NYC) में कही गई है. इसके तहत साफ आरोप हैं कि आंध्र प्रदेश सरकार के अधिकारियों को बिजली आपूर्ति अनुबंध दिलाने के लिए कथित तौर पर 231 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी गई.

Advertisement

आंध्र प्रदेश की पूर्व सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

आंध्र प्रदेश की पूर्व YSRCP सरकार के ऊपर जो भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं उनमें अडानी ग्रुप और सरकारी अधिकारियों के बीच रिश्वत और घूस का उल्लेख किया गया है. अडानी एंड कंपनी के ऊपर आंध्र प्रदेश की पूर्व सरकार के साथ अडानी समूह ने जो MoU साइन किए थे उनके लिए भी घूस देने का आरोप लगा है.

अब तक सामने आए प्रमुख पॉइंट्स

  • अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने एक भारतीय एनर्जी कंपनी और उसके सहयोगियों के खिलाफ रिश्वतखोरी की योजना के लिए मामला दर्ज किया है.
  • अडानी समूह पर आंध्र प्रदेश में बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए हजारों करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है.
  • गौतम अडानी और सागर अडानी सहित टॉप के अधिकारियों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है.
  • आंध्र प्रदेश के एक सीनियर ब्यूरोक्रेट की संलिप्तता भी जांच के दायरे में है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *